नयी दिल्ली। पेप्सिको इंडिया ने भारती एयरटेल के साथ एक को-ब्रांडिंग समझौता किया है। इस समझौते के तहत टेलीकॉम कंपनी के प्रीपेड ग्राहकों को 1 सितंबर से लेज (चिप्स), कुरकुरे, अंकल चिप्स और डोरिटोस स्नैक पैक खरीदने पर 2 जीबी तक मुफ्त 4जी डेटा मिलेगा। पेप्सीको स्नैक्स बिक्री को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल इंटरनेट की खपत में वृद्धि का लाभ उठाना चाहती है क्योंकि कोरोना के इस मुश्किल समय में अधिक लोग घर से काम करना जारी रखे हुए हैं।
1 सितंबर से मिलेगा फ्री डेटा
आज से लागू होने वाले पेप्सी-एयरटेल समझौते के तहत भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी की ब्रांडिंग लेज, कुरकुरे, अंकल चिप्स और डोरिटोस के पैक पर होगी। पेप्सीको इंडिया के टीवी चैनलों पर आने वाले विज्ञापनों पर भी एयरटेल का लोगो देखने को मिलेगा। अमेरिकी पेय और स्नैक निर्माता कंपनी की भारतीय यूनिट ने अलग-अलग विज्ञापनों में फीचर करने के लिए बॉलीवुड के बड़े सितारों को अपने साथ जोड़ा है। जैसे `कुरकुरे' के विज्ञापन में अभिनेता अक्षय कुमार और लेज विज्ञापन में रणबीर कपूर दिखेंगे।
कैसे मिलेगा फ्री डेटा
एयरटेल के प्रीपेड ग्राहकों को, जो इसके लगभग 28 करोड़ ग्राहकों में से करीब 95 फीसदी हैं, लेज, कुरकुरे, डोरिटोस और अंकल चिप्स के 10 रुपये और 20 रुपये के पैक खरीदने पर मुफ्त 4जी डेटा बेनेफिट मिलेगा। उन्हें 10 रुपये की कीमत वाले स्नैक पैक पर 1 जीबी मुफ्त डेटा और 20 रुपये की कीमत पर 2 जीबी मिलेगा। यदि आप एयरटेल ग्राहक हैं तो आप ऑफर को तीन बार यूनीक मोबाइल नंबर पर रिडीम कर सकते हैं। इसका मतलब है कि किसी परिवार में अगर तीन एयरटेल प्रीपेड कनेक्शन हैं तो वे पेप्सी-एयरटेल उपभोक्ता करार के तहत पेप्सी स्नैक प्रोडक्ट्स को खरीदने पर 9 गुना तक मुफ्त डेटा वाउचर को सामूहिक रूप से रिडीम सकते हैं, जो 31 जनवरी, 2021 तक मान्य होगा।
ऐसे करें डेटा क्रेडिट
एयरटेल ग्राहकों को लेज, कुरकुरे, अंकल चिप्स या डोरिटोस पैक के पीछे छपे मुफ्त डेटा वाउचर कोड की चेक करना होगा। फिर इस कोड को एयरटेल थैंक्स ऐप के My Coupons सेक्शन का चयन करना होगा और उस वाउचर को वहां दर्ज करना होगा। पेप्सी के साथ एयरटेल का समझौता ऐसे समय पर हुआ जब जून तिमाही में इसका डेटा उपयोग प्रति ग्राहक 15 जीबी से बढ़ कर लगभग 16.3 जीबी तक पहुंच गया है। पेप्सीको के एक अधिकारी के अनुसार जानकारी से पता चलता है कि उपभोक्ता हमारे उत्पादों का आनंद ले रहे हैं और काम करते हुए या घर पर कंटेंट देखते हुए सुविधा चाहते हैं। एयरटेल के साथ साझेदारी एक दम फिट है, जो उपभोक्ताओं के इन-होम एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा। वहीं एयरटेल के एक अधिकारी के अनुसार पेप्सीको लॉयल ग्राहकों को एयरटेल थैंक्स ऐप पर डिजिटल एक्सपीरियंस वर्ल्ड को अनलॉक करने के लिए डेटा देगी। ये डेटा कोई भी स्नैक खरीदने पर मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications