नई दिल्ली, मार्च 16। ऐप्पल आईफोन 13 को पिछले साल लॉन्च किया गया था। यदि आप ये दमदार फोन खरीदना चाहते हैं तो 23,850 रुपये तक के आकर्षक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। बता दें कि ये बेस्ट डील इस समय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर दी जा रही है। यदि आप ये नया आईफोन खरीदना चाहते हैं तो यह एक बहुत अच्छा मौका है। बता दें कि अमेजन पर आईफोन 13 के सभी स्टोरेज वेरिएंट पर समान छूट दी जा रही है। इनमें 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी वेरिएंट शामिल हैं। आगे जानिए आईफोन 13 पर मिल रही पूरी डिटेल के बारे में।
ये है डिस्काउंट की डिटेल
अमेज़न पर आईफोन 13 के तीनों स्टोरेज वेरिएंट पर इस समय 5000 रुपये की फ्लैट छूट दी जा रही है। यानी आपको सीधे-सीधे 5000 रु का डिस्काउंट मिलेगा। वही, खरीदारी के लिए कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल करने पर 6000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा। फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है। यदि आप नए आईफोन के लिए अपने पुराने स्मार्टफोन को बदलते हैं तो इस ऑफर का भी फायदा मिलेगा।
इन बैंकों के कार्ड पर मिलेगी छूट
आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर 6000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ले सकते हैं। वहीं आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 6,000 रुपये की छूट आपको मिल सकती है। एक और कार्ड है अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड। इस कार्ड से नॉन-ईएमआई खरीदारी पर आपको 3,603 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट कार्ड से इस फोन को खरीदने पर भी 6,000 रुपये की छूट मिल सकती है। आखिर में कोटक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भी 6,000 रुपये की बचत की जा सकती है।
फ्लैट छूट के साथ कीमत
ऐप्पल आईफोन 13 के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है। मगर आप इसे फ्लैट छूट के साथ 74,900 रुपये में खरीद सकते हैं। आईफोन 13 के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है। पर ये आपको 84,900 रुपये में मिल जाएगा। इसी तरह आईफोन 13 का टॉप स्टोरेज वेरिएंट है 512 जीबी इंटरनल वाला। इसकी कीमत 1,09,900 रुपये है, पर ये 1,04,900 रुपये में मिल रहा है।
कितना है एक्सचेंज ऑफर
यूजर्स ऐप्पल आईफोन 13 पर एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में अपने स्मार्टफोन्स को बदलने पर आपको 17,850 रुपये तक की छूट मिल सकती है। पर ये छूट आपके द्वारा चेंज किए जा रहे फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है।
सितंबर में आया था
ऐप्पल आईफोन 13 को सितंबर 2021 में लॉन्च किया गया था। ऐप्पल का लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन आईओएस 15 पर ऑपरेट होता है। फोन 6.1 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले से लैस है। इसमें ए15 बायोनिक चिपसेट और 12 मेगापिक्सेल का डुअल रियर कैमरा सेट-अप है। फोन में 12 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। आईफोन 13 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट भी है। फोन 3240 एमएएच की बैटरी से लैस है। ये 18 घंटे तक मूवी चलाने में सक्षम है। ये एक अच्छा मौका है, कम दाम में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications