नयी दिल्ली। सुबह 9-10 बजे ऑफिस जाना और 8-9 घंटे तक वहां लैपटॉप पर फाइलें निपटाना। शिफ्ट पूरी होने पर शाम को घर को वापस आ जाना। ये एक आम नौकरी है। मगर सारी नौकरियां ऐसी नहीं होतीं। कुछ जॉब में आपको खाने, कपड़े पहनने या टीवी देखने के बदले भी सैलेरी मिलती है। आज यहां हम आपको एक ऐसी ही जॉब के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको घंटों लैपटॉप पर दिमाग खपाने के बजाय बिस्किट चखने होंगे। बिस्किट चखने के बदले मिलेंगे साल के 40 लाख रु, जो मासिक सैलेरी में 3 लाख रु से ज्यादा बनते हैं। आइए जानते हैं इस स्पेशल जॉब के बारे में विस्तार से।
सालाना पैकेज 40 लाख रु
यूके में स्कॉटलैंड की एक बिस्किट बनाने वाली कंपनी बॉर्डर बिस्किट्स ने बिस्किट चखने वाली जॉब निकाली है। इसके लिए मास्टर बिस्किटर को साल में 40 हजार पाउंड दिए जाएंगे। इंडिपेन्डेंट की रिपोर्ट के अनुसार 40 हजार पाउंड का पैकेज सालाना होगा। भारतीय रुपये में देखें तो ये करीब 40 लाख रु बैठते हैं। मासिक आधार पर 3 लाख रु से ज्यादा मिलेंगे।
होनी चाहिए ये खूबी
इस नौकरी के लिए आपके पास खास टैलेंट होना जरूरी है। जो लोग इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें टेस्ट और बिस्किट की ठीक-ठाक जानकारी होनी चाहिए। इतना ही नहीं लीडरशिप स्किल और कम्युनिकेशन में भी अच्छी समझ-बूझ होनी चाहिए। इसके अलावा ग्राहकों से बेहतर रिलेशन बनाने के अच्छे आइडिया देने वालों को प्राथमिकता मिलेगी।
क्या है कंपनी का मकसद
यह नौकरी किसी के लिए भी अपने सपने पूरे करने का एक खास मौका है और इसकी एक ही वजह है और वो है तगड़ी सैलेरी। बता दें कि ऐसी जॉब देने के पीछे कंपनी का एक ही मकसद है और वो है ग्राहकों को बेहतर टेस्ट और क्वालिटी बिस्किट देना। अपने इसी लक्ष्य के लिए कंपनी को नए मास्टर बिस्किटर चाहिए। इस नौकरी में आपको सामने वाले को अपनी बात का कायल करना भी आना चाहिए। क्योंकि ग्राहकों के साथ रिलेशन बनाना एक मुश्किल चुनौती होती है।
साल में 35 छुट्टियां
अगर आप सोच रहे हैं कि बिस्किट खाते-खाते आप बोर हो जाएंगे तो टेंशन की कोई बात नहीं क्योंकि ये कंपनी साल में 35 छुट्टियां भी देगी। ये एक फुल टाइम जॉब है। कंपनी ने आवेदन मांगे हैं और सिलेक्टेड लोगों का इंटरव्यू होगा। बता दें कि पिछले साल 2019 में कैडबरी ने भी ऐसी ही वैकेंसी निकाली थी। कंपनी को अपने नए प्रोडक्ट्स के लिए चॉकलेट टेस्ट करने वाले चाहिए थे।
ब्रांडेड कपड़े पहनने की जॉब
इससे पहले ब्रिटेन की एक लाउंजवियर ब्रांड ने अपनी कंपनी के कपड़े पहन कर बैठने के लिए पैसे देने का ऐलान किया था। आपको बस इस ब्रांड का लोअर और बाकी कपड़े पहन कर टीवी देखना था। कंपनी बाकायदा इस काम के लिए बढ़िया से बढ़िया कर्मचारियों की तलाश में थी। इसके लिए अच्छा पैसा भी दिया जा रहा था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications