Gold becomes cheaper on Diwali: दिवाली वाले हफ्ते के दौरान गोल्ड और चांदी का रेट काफी कम हुआ। दिवाली के दौरान खासकरके धनतेरस पर सोना और चांदी खूब खरीदा जाता है। ऐसे में इसका सस्ता होना सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए काफी अच्छा रहा है। यही कारण है कि इस बार धनतेरस पर काफी ज्यादा सोना बिका है।
ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोशिएशन के अनुसार, पूरे देश में धनतरेस पर लगभग 27 हजार करोड़ रुपये का गोल्ड और जेवर बिके हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अनुमान के मुताबिक धनतेरस पर देश में करीब 41 टन सोना और लगभग 400 टन चांदी के गहने और सिक्कों की बिक्री हुई।

जहां तक दिवाली वाले हफ्ते के दौरान सोने के रेट की बात है तो इसमें भारी गिरावट दर्ज हुई है। बीते शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का रेट 60240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। वहीं बीते सोमवार को सोने का यह रेट 61053 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान गोल्ड का रेट करीब 813 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता होकर बंद हुआ।
वहीं बीते हफ्ते चांदी का रेट भी कम हुआ है। बीते शुक्रवार को चांदी का रेट 70416 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का यह रेट सोमवार को 72037 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट करीब 1621 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ बंद हुआ।
जानिए अब ऑलटाइम हाई से कितना सस्ता है सोना और चांदी
सोना अभी ऑलटाइम हाई से करीब 1345 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 11 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61585 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी ऑलटाइम हाई से 6048 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।
जानिए कहां तक जा सकता है सोने का रेट
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता के अनुसार जियोपॉलिटिकल तनाव से भी सोने-चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। सोने में काफी समय के बाद मोमेंटम आया है। साल के अंत तक सोना 62500 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications