हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमत में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। सोने के वायदा भाव में सोमवार को बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर सोने के हाजिर दाम में सोमवार को मजबूत वृद्धि देखने को मिली।
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमत में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। सोने के वायदा भाव में सोमवार को बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर सोने के हाजिर दाम में सोमवार को मजबूत वृद्धि देखने को मिली। सर्राफा बाजारों आज 24 कैरेट सोने का भाव 50000 के और करीब आ गया है। सोना एक बार फिर से तेजी के साथ 50000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को छूने के लिए चढ़ रहा है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 47000 के आकड़ा को पार कर गया है। जबकि चांदी की कीमत 69000 के करीब है। आज 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में बदलाव देखने को मिली है।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
करीब 8645 रुपए गिर चुका है सोना
बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 8645 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 8645 रुपए तक लुढ़क चुका है।
तेजी के साथ बंद हुआ बाजार
37 रु तेजी के साथ 47592 रुपये पर बंद हुआ सोना
गुरुवार को 16 अप्रैल को सोना 47169 पर बंद हुआ था। आज 16 अप्रैल शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव गुरुवार के मुकाबले 386 रुपये तेजी होकर 47555 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 37 रु तेजी हो कर 47592 रुपये पर बंद हुआ।
412 रु की तेजी के साथ 68894 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 16 अप्रैल को चांदी 68810 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 19 अप्रैल को जबकि चांदी 328 रुपये तेजी होकर 68482 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 412 रु तेजी हो कर 68894रु पर बंद हुई।
जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47555 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 47365 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43560 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35666 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 68482 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्ट दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने का वायदा भाव चढ़ा, चांदी की कीमत में गिरावट
सोने के वायदा भाव में सोमवार को बढ़ोत्तरी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 11:24 बजे जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 187 रुपये यानी 0.39 फीसद की बढ़त के साथ 47,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 47,353 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 235 रुपये यानी 0.49 फीसद की तेजी के साथ 47,826 रुपये प्रति 19 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अगस्त अनुबंध वाले सोने का भाव 47,591 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह एमसीएक्स पर सुबह 11:27 बजे मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 218 रुपये यानी 0.32 फीसद की गिरावट के साथ 68,466 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications