सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का दौर चल रहा है। इस हफ्ते भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के रेट्स में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा है। जल्द ही सोना अपने उच्चतम स्तर पर जाने की तैयारी कर रहा है।
नई दिल्ली, फरवरी 26। सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का दौर चल रहा है। इस हफ्ते भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के रेट्स में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा है। जल्द ही सोना अपने उच्चतम स्तर पर जाने की तैयारी कर रहा है। साल 2020 अगस्त में सोने के दाम 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए थे। बीते कारोबारी सप्ताह की बात करें तो प्रतिदिन सोना-चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। इसकी सबसे बड़ी वजह रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध की खबर रही है, उसके बाद ही सोने के भाव आसमान छूने लगे। शादियों के सीजन के बीच सोना महंगा हो रहा है तो वहीं चांदी के भाव की चमक भी बढ़ गई है। सोने की कीमत 52 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब बनी हुई है। वहीं, चांदी का भाव बढ़कर 70 हजार रुपये प्रति किलो के करीब है। ऐसे में अगर आप भी शादी-ब्याह के अवसर पर खरीदारी करने का मन बना रहे तो पहले सोने-चांदी का भाव जरुर चेक कर लें।

बीते सप्ताह में सोने-चांदी में उछाल
इस सप्ताह की बात करें तो पिछले 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत 21 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई है। सोने के हाजिर भाव में 578 रु की तेजी आई है जबकि चांदी 1,513 रु की तेजी आई।
बीते कारोबारी सप्ताह क्या रहा सोना-चांदी का हाल
सोने की चमक बढ़ी, जबकि चांदी में भी तेजी
21 फरवरी सोमवार के दिन सोने का सुबह का रेट 49938 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 50089 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 63461 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 63661 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
22 फरवरी मंगलवार के दिन सोने का सुबह का रेट 50547 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 50131 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 64656 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 64372 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
23 फरवरी बुधवार के दिन सोने का सुबह का रेट 50076 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 50049 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 64138 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 64203 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
24 फरवरी गुरुवार के दिन सोने का सुबह का रेट 51419 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 52540 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 66501 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 68149 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
25 फरवरी शुक्रवार के दिन सोने का सुबह का रेट 50868 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 50667 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 65165 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 65174 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
गोल्ड ऑल टाइम हाई से 5,386 रुपये के करीब सस्ता, चांदी भी 10,843रु लुढ़की
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। जबकि मौजूदा वक्त में बीते कारोबारी दिन यानी 25 फरवरी को सोना 50868 रुपये/10 ग्राम पर और चांदी 65165 रुपये/ किलो ग्राम पर खुला था। ऐसे में देखे तो सोन-चांदी सुबह के समय से अपने ऑल टाइम हाई कीमत से 5,386 रुपये सस्ता है जबकि चांदी पिछले साल के अपने उच्च स्तर से 10,843 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है।
24 कैरेट का गोल्ड सबसे शुद्ध
आमतौर पर 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का ही प्रयोग किया जाता है।
किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
गोल्ड खरीदारी करते वक्त इसका रखें ध्यान
ग्राहक गोल्ड बहुत ध्यान से खरीदें। इस दौरान सोने की क्वॉलिटी का ध्यान बहुत आवश्यक है।ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करें। याद रखें सभी कैरेट का हॉलमार्क नंबर अलग होता है। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications