सोने-चांदी के दामों में पिछले कुछ दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते सोने और चांदी दोनों की ही कीमतों में तेजी देखने को मिली है।
नई दिल्ली, मार्च 26। सोने-चांदी के दामों में पिछले कुछ दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते सोने और चांदी दोनों की ही कीमतों में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन के अनुसार आज कोई कारोबार नहीं होगा। मार्च महीने में इन दिनों सोने और चांदी के भाव कभी बढ़े तो कभी कीमतों में बदलाव भी आया। हालांकि इसके बाद भी सोना अपने उच्चतम स्तर से सस्ता चल रहा है। 2020 में जहां नए शिखर 7 साल की ऊंचाई पर थी, सोना 56 हजार रुपये और चांदी 76 हजार रुपये के पार चला गया था। सोना अभी 52000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच चुका है। बात करें अगर चांदी की तो 69000 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है।

सोना 428 रु की तेजी आई है जबकि चांदी 1,004 रु उछली
बीते 5 कारोबारी सप्ताह की बात करें तो प्रतिदिन सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में अगर आप भी सोना-चांदी खरीदारी करने का मन बना रहे तो पहले सोने-चांदी का भाव जरुर चेक कर लें। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत 21 मार्च से लेकर 25 मार्च तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई है। सोने के हाजिर भाव में 428 रु की तेजी आई है जबकि चांदी 1,004 रु उछली है।
बीते कारोबारी सप्ताह क्या रहा सोना-चांदी का हाल
सोने की चमक बढ़ी, जबकि चांदी में भी तेजी
21 मार्च सोमवार के दिन सोने का सुबह का रेट 51342 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51464 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 67426 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 67687 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
22 मार्च मंगलवार के दिन सोने का सुबह का रेट 51757 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51504 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 68521 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 67775 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
23 मार्च बुधवार के दिन सोने का सुबह का रेट 51315 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51637 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 67004 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 67734 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
24 मार्च गुरुवार के दिन सोने का सुबह का रेट 51777 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51818 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 67770 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 67864 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
25 मार्च शुक्रवार के दिन सोने का सुबह का रेट 51992 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51892 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 68864 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 68691 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
गोल्ड ऑल टाइम हाई से 4,299 रुपये के करीब सस्ता, चांदी भी 9,258 रु लुढ़की
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56,191 रुपए प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड उंचाई को छु गया। वहीं घरेलू वायदा बाजार में चांदी का भाव रिकॉर्ड 77,949 रुपए प्रति किलो पर चला गया। जबकि मौजूदा वक्त में बीते कारोबारी दिन यानी 25 मार्च को सोना 51892 रुपये/10 ग्राम पर और चांदी 68691 रुपये/ किलो ग्राम पर बंद हुआ था। ऐसे में देखे तो सोन अपने ऑल टाइम हाई कीमत से 4,299 रुपये सस्ता है जबकि चांदी पिछले साल के अपने उच्च स्तर से 9,258 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है।
कैसे जानें सोने की शुद्धता
आईएसओ (भारतीय मानक संगठन) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
हॉलमार्क चेक कराना जरुरी
अगर आप सोना खरीदने बाजार जा रहे हैं, तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि सोना खरीदते समय उस पर बने हॉलमार्क के निशान को जरूर देखें। दरअसल, ये निशान ही बताता है कि सोना शुद्ध है या नहीं। इसलिए हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोना खरीदे। बात अगर सोने की कीमतों के घटने-बढ़ने के कारण की करें, तो यहां ये जानना जरूरी है कि देश के विभिन्न राज्यों में सोने की कीमतें उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के आधार पर घटती-बढ़ती रहती है। इसलिए हर दिन की कीमत अलग होती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications