सोमवार को सोने-चांदी की कीमतें में शुरुआती कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिली। सोने ने आज भी एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। सप्ताह के पहले ही दिन सोमवार को एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।
नई दिल्ली: सोमवार को सोने-चांदी की कीमतें में शुरुआती कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिली। सोने ने आज भी एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। सप्ताह के पहले ही दिन सोमवार को एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। जून में यह तीसरा मौका है जब सोने के दाम 50 हजार के इतने करीब पहुंच गया है। सोमावार को देश भर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 366 रुपये महंगा होकर 48600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी ने भी अच्छी खासी बढत बनाकर 48614 रुपये प्रति किलो पर जा टिकी।
सोने के दामों ने लगाई ऊंची छलांग
भारतीय सर्राफा बाजार में बल्कि वैश्वि क और एमसीएक्स पर भी सोने की बढ़ी कीमत में नया रिकॉर्ड बना लिया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोमवार को भारतीय सर्राफा बाजारों के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। अगर भारतीय बाजार की बात करें तो यहां सोने की कीमत में बाजार खुलते ही 366 रुपए की बड़ी तेजी आई और सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। ये सोने के हाजिर भाव का अब तक का सबसे उच्चतम रेट है। वहीं आज 23 कैरेट सोने का भाव भी 364 कम चढ़क 48405 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 22 कैरेट सोने का मूल्य अब 336 रुपये महंगा होकर 44518 और 18 कैरेट का 36450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गया है। वहीं चांदी भी 329 रुपये प्रति किलोग्राम मजबूत हुई है।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी में भी आई तेजी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। सोमवार को चांदी की कीमत में 329 रुपए की तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमत आज 48285 रुपए से बढ़कर 48614 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले हफ्ते शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 239 रुपये की तेजी के साथ 49,058 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 845 रुपये की तेजी के साथ 49,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
सोना 6 महीने में 20 फीसदी महंगा हुआ
पिछले साल करीब 25 फीसदी चढ़ने वाला सोना इस साल अब तक 20 फीसदी के करीब चढ़ चुका है। ग्लोबल मंदी और कोरोना संकट के चलते सोने की कीमतों में तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। डॉलर की तुलना में रुपए का कमजोर होना और अमेरिका-चीन के बीच तनाव बढ़ना भी सोने की कीमतें बढ़ने की एक वजह है। अब तक एमसीएक्स पर सोना 47,355 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच चुका है। पिछले महीने सोने ने 48000 रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर भी छू लिया था।
निवेश की चाह में बढ़ीं गोल्ड कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड हाजिर की कीमत 0.2 फीसदी चढ़ कर 1773.43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सप्ताह गोल्ड हाजिर की कीमत बढ़ कर 1,779.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी। जबकि यूएस गोल्ड फ्यूचर की कीमत 0.1 फीसदी बढ़ कर 1781.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी। कोरोनावायरस संक्रमण के वजह से दुनिया भर में आर्थिक स्थिरता के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसलिए लोगों का सुरक्षित निवेश की ओर रुझान बढ़ता जा रहा है। इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में मंदी की आशंका बनी हुई है जिससे सोने में निवेशक मांग बनी रह सकती है। अगर इसमें गिरावट भी आएगी तो यह मामूली रहेगी। अगले एक साल में सोने की कीमत 2000 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचने का अनुमान लगाया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications