Aaj Sone Ka Bhav: गोल्ड का रेट आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं जानकारों को आशा है कि सोना 2023 की तरह 2024 में शानदार रिटर्न देगा। जानकारों ने बताया है कि 2024 में सोना काफी ऊपर जा सकता है। जानिए सोने का रेट 2024 में कहां तक जा सकता है।
जानिए आज सोना और चांदी का रेट किस स्तर पर बंद हुआ
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार आज गोल्ड का रेट 61970 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। वहीं यह पिछले कारोबारी दिवस पर 62277 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार आज सोना 307 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ है। हालांकि आज सुबह सोने का रेट 61982 रुपये के स्तर पर खुला था। इस प्रकार से सुबह और शाम के बीच सोने का रेट 12 रुपये की गिरावट साथ बंद हुआ।

सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 1482 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 28 दिसंबर 2023 में बनाया था। उस दिन सोना 63452 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था।
आज चांदी का रेट 70898 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। चांदी का रेट पिछले कारोबारी दिवस पर 71191 प्रति किलो था। इस प्रकार आज चांदी का रेट 293 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं चांदी का रेट आज सुबह 71075 रुपये के स्तर पर खुला था। इस प्रकार से आज चांदी का रेट सुबह और शाम के बीच 177 रुपये गिरावट के साथ बंद हुआ।
चांदी अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से 5268 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76934 रुपये का 30 नवंबर 2023 को बनाया था।
एमसीएक्स पर जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है गोल्ड में कारोबार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज शाम को 5 बजे सोने में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। सोने में 5 फरवरी 2024 की फ्यूचर ट्रेड 152.00 रुपये की तेजी के साथ 61,657.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही थी। वहीं चांदी की 5 मार्च 2024 की फ्यूचर ट्रेड 36.00 रुपये की गिरावट के साथ 71,420.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है गोल्ड का कारोबार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में शाम को गोल्ड में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में में सोने का कारोबार 2.55 डॉलर की तेजी के साथ 2,012.42 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 22.58 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
किसी भी शहर का गोल्ड और चांदी का लेटेस्ट रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
जानें आज किस कैरेट के गोल्ड का क्या रेट है
10 कैरेट यानी 41.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज 36253 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार से कल की तुलना में आज रेट में 179 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ।
14 कैरेट यानी 58.3 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज 46478 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से कल की तुलना में आज रेट में 203 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ।
18 कैरेट यानी 75.0 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज 56765 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से कल की तुलना में आज रेट में 281 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ।
22 कैरेट यानी 91.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज 61722 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से कल की तुलना में आज रेट में 306 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ।
24 कैरेट यानी 99.9 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज 61970 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से कल की तुलना में आज रेट में 307 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ।
वर्ष 2024 में कहां तक जा सकता है सोने का रेट
सराफा बाजार में तेजी का सिलसिला 2024 में भी जारी रह सकता है। जानकारों की मानें तो वायदा बाजार में सोने का रेट प्रति दस ग्राम 68000 रुपये का स्तर टच कर सकते हैं। ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज के अनुसार सोने का रेट 66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा सकता है। वहीं एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार गोल्ड का रेट 67,000 रुपये तक जा सकते हैं। वहीं मोतीलाल ओसवाल ने अनुसार प्रति 10 ग्राम का भाव 66,000 रुपये का स्तर दिखा सकता है। एसएमसी ग्लोबल ने सोने का रेट 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में 22ct (22 कैरेट) और 24ct (24 कैरेट) गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications