नई दिल्ली, जून 9। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को सोने की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गयी। आज बुधवार 9 जून को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन काफी तेज बढ़ोतरी हुई। उससे पहले सोने की कीमतों लगातार 3 दिन तक कमी आई थी। सोने के उलट आज चांदी की कीमतों में कमी आयी। आज चांदी सस्ती हो गयी। इससे चांदी के रेट 71000 रु के नीचे आ गए हैं। इस बीच 24 कैरेट सोने के रेट 49000 रु के ऊपर बरकरार हैं। जानिए आज के सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट।
9 जून को सोने-चांदी के रेट
बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 8 रु प्रति 10 ग्राम की मजबूती आई। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 49031 रु से चढ़ कर 49039 रु पर पहुंच गये। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 416 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 71331 रु से गिर कर 70915 रु पर पहुंच गए।
जानिए बाकी कैरेट सोने के रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार 23 कैरेट वाला सोना आज 8 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 48843 रु और 22 कैरेट वाला सोना 8 रु महंगा होकर 44920 रु पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 6 रु बढ़ा और यह प्रति 10 ग्राम 36779 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 5 रु की बढ़ोतरी के साथ 28688 रु पर पहुंच गया।
जानें अपने शहर के रेट
हर रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करने लिए हमारी वेबसाइट के इस लिंक (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। गौरतलब है कि कि सोने और चांदी के यहां बताए गए इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
कहां तक जा सकते हैं दाम
आपकी जानकारी के लिए बता दें एक्सपर्ट्स के अनुमान के अनुसार सोने के रेट 60000 रु प्रति 10 ग्राम तक भी जा सकते हैं। ये अगला टार्गेट है। इससे पहले सोने के रेट के 56000 रु तक जाने की संभावना है। सोने के रेट बढ़ें, इससे पहले ही आप खरीदारी कर लें। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो जल्दी पैसा लगाएं ताकि आपको ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिल सके।
कैसे खरीदें सस्ता सोना
आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) अकसर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) स्कीम लाता रहता है, जिसमें सस्ता सोना बेचा जाता है। इसमें एक ग्राम सोने का रेट हाजिर कीमतों से कम होता है। ये बॉन्ड होते हैं, जो आपको दिए जाते हैं। एसजीबी की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य भारतीय सोने की बचत को सोने के निवेश के रूप में आगे बढ़ाना था। इसके अलावा अन्य सोने के निवेशों के विपरीत, इन गोल्ड बॉन्ड्स पर आपको ब्याज इनकम मिलती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications