नई दिल्ली, जनवरी 24। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को सोने के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज 24 जनवरी को सोना एक बार फिर से महंगा हुआ है। सोने का रेट 48700 रु के करीब आ गया है। आज सोने के उलट चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमत 64500 रु के ऊपर पहुंच गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
24 जनवरी को सोने और चांदी के रेट
सोमवार 24 जनवरी को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 90 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48608 रु से चढ़ कर 48698 रु पर आ गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय काफी सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 379 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 64941 रु से चढ़ कर 64562 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 90 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 48503 रु और 22 कैरेट वाला सोना 82 रु महंगा होकर 44607 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 68 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36524 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 52 रु चढ़ कर 28488 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
पिछले साल में गोल्ड ने दिया जीरो रिटर्न
सोने से मिलने वाला रिटर्न, जिसे मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव वाला ऑप्शन माना जाता है, लंबे समय से कमजोर बना हुआ है। वास्तव में, सोने ने 2021 में लगभग शून्य प्रतिशत का रिटर्न दिया और पिछले एक दशक में भी सोने का रिटर्न लगभग 5.25 प्रतिशत के सीएजीआर का रहा है। वार्षिक मुद्रास्फीति लगभग 5-7 प्रतिशत के करीब चल रही है, ऐसे में एक एसेट क्लास के रूप में सोने का रिटर्न लगभग नकारात्मक रहा है।
कितना करें निवेश
सोने के 2022 में बहुत अधिक रिटर्न देने की संभावना नहीं है। सोने ने मौजूदा समय में अपनी चमक खो दी है, लेकिन निवेशक इसमें 5-7 फीसदी पैसा रखें। मुद्रास्फीति से बचाव के रूप में सोने में निवेश आपके पोर्टफोलियो को स्थिरता प्रदान करने के लिए जरूरी है। मौजूदा स्तरों पर सोना जमा करने का एक अच्छा मौका है। विशेष रूप से जब तीसरी लहर का जोखिम सामने खड़ा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications