नई दिल्ली, मई 27। गुरुवार को एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट आयी है। आज 27 मई को सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गयी है। आज प्रति 10 ग्राम सोने के रेट फिर से कम हुए हैं। बात दें कि सोने के अलावा गुरुवार को चांदी की कीमतें भी कम हो गयी हैं। हालांकि 24 कैरेट वाले सोने के रेट आज आई गिरावट के बावजूद 49000 रु के बरकरार हैं। आगे जानिए सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट।
ये हैं सोने-चांदी 27 मई के रेट
गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 162 रु प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 49195 रु से घट कर 49033 रु पर आ गया। कल जोरदार तेजी के साथ सोने के दाम 49000 रु से ऊपर पहुंच गए थे। आज चांदी का रेट प्रति किलोग्राम 930 रु घटा। चांदी का रेट प्रति किलो चांदी 71866 रु से गिर कर 70936 रु पर आ गया।
बाकी कैरेट सोने के रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार 23 कैरेट वाला सोना आज 161 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 48837 रु और 22 कैरेट वाला सोना 149 रु सस्ता होकर 44914 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 121 रु घटा और यह प्रति 10 ग्राम 36775 रु पर आ गया। अंत बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह 95 रु सस्ता होकर 28684 रु पर आ गया।
चेक करें अपने शहर के रेट
ऊपर बताए गए रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। आप रोजाना सोने और चांदी के अपने शहर के रेट चेक करने के लिए हमारी वेबसाइट के इस लिंक (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर भी जा सकते हैं।
निवेशकों के लिए बढ़िया मौका
अगर आप सोने में निवेश की सोच रहे हैं थोड़ा जल्दी करें। ये सोने में निवेश का सही समय है। दरअसल आने वाले महीनों में सोने की कीमतें और ऊपर चढ़ सकती हैं। कोरोनावायरस के कारण निवेशक शेयर बाजार के बजाय सोने को तरजीह दे रहे हैं। असल में सोना एक सुरक्षित निवेश ऑप्शन माना जाता है। संभावना है कि आने वाले दिनों में सोने में निवेश बढ़ेगा, जिससे इसकी कीमतें और ऊपर जाएंगी।
कहां तक जा सकता है सोना
इस साल सोने की कीमतों के ऊपर चढ़ने का ही अनुमान है। कोरोना संकट को देखते हुए फिलहाल उम्मीद जताई जा रही है कि सोने की कीमतें 56000 रु प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है। मगर एक अनुमान के अनुसार सोना 60000 रु का आंकड़ा भी पार कर सकता है। इसलिए खरीदारों और निवेशकों को अभी सोना खरीद लेना चाहिए। यदि आप निवेश करना चाहें तो भी अभी निवेश करें, जिससे आपको अच्छा रिटर्न मिल जाएगा। सोने के लिए ईटीएफ में निवेश बेहतर ऑप्शन है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications