नई दिल्ली, अगस्त 15। अगर आप बाजार के भाव से सस्ता सोना खरीदने की तलाश मे हैं तो यह खबर आपके काम की है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बेचने की योजना के दूसरी सीरीज की घोषणा कर दी है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को खरीदने का बिन्डो 22 अगस्त 2022 से 26 अगस्त 2022 तक खुला रहेगा। आरबीआई ग्राहको को दूबारा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने का मौका दे रही है। रिजर्व बैंक इस स्कीम को 'सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2022-23' की सीरिज 2 के अंतर्गत लाएगी। बॉन्ड खरीदने की पहली सीरीज 20 जून 2022 से 23 जून 2022 तक खुली थी।
किमतो की नहीं हुई है घोषणा
22 अगस्त से यह सॉवरेन बॉन्ड स्कीम शुरू हो जाएगी। अगले सप्ताह से शुरू होने वाली सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की दूसरी सीरीज के लिए आरबीआई ने किमतो की घोषणा नहीं की है। रिजर्व बैंक ने पहली सीरीज में इश्यू प्राइस 5091 रुपये प्रति ग्राम तय किया था। सोने को ऑनलाइन खरीदने पर ग्राहको को प्रति ग्राम 50 रुपये की अतिरिक्त छूट मिली थी जिससे इसकी कीमत 5041 रुपये प्रति ग्राम हुई थी।
कितना कर सकते हैं इनवेस्ट
आरबीआई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड केवल निवासी भारतीय, अविभाजित हिंदू परिवार, न्यासों, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थाएं को ही खरीदने की अनुमति देती है। नियम के अनुसार कोई भी इंडीविजुअल निवेशक एक साल में 4 किलोग्राम सोने के बॉन्ड से अधिक नहीं खरीद सकता है। व्यक्तियों के अलावा ट्रस्ट या संस्थाएं एक साल में 20 किलोग्रम के बॉन्ड से अधिक की खरीदारी नहीं कर सकती हैं।
ऑनलाइन खरीदने पर मिलेगी छूट
डिजिटल माध्यम से गोल्ड बॉन्ड खरीदने के लिये आवेदन करने और भुगतान करने पर निवेशको को छूट मिलेगा। आरबीआई के अनुसार ऑनलाइन खरीद पर 50 रुपए प्रति ग्राम की छूट मिलेगी। बॉन्ड के निवेशकों को निर्धारित मूल्य पर सालाना 2.5 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा। यह ब्याज निवेशको को छमाही आधार पर दिया जाएगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को होल्ड करने का समय 8 साल का होगा। 5 साल के बाद कोई भी इनवेस्टर बॉन्ड को बेंच सकता है। बॉन्ड के लिए मैचयोरिटी पिरियड 8 साल का है तो वहीं 5 साल का लॉक इन अवधि है।
कहां खरीदे गोल्ड बॉन्ड
निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, भारतीय पोस्ट ऑफिस और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों के माध्यम से खरीद सकते हैं। बॉन्ड को NSE और BSE के माध्यम से भी खरीदा जा सकता है। आप जितनी यूनिट गोल्ड बॉन्ड खरीदते हैं उतना पैसा आपके डिमैट एकाउंट से कट जाता है।
More From GoodReturns

Bank Account बदलना है? RBI ले आया बड़ा Rule, ग्राहकों को राहत, Bank रोएंगे?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications