सोने-चांदी की कीमत नए स्तर पर पहुंच गई है। सोने की कीमत ने आज अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सोना का भाव 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम की तरफ बढ़ रहा है वहीं चांदी की कीमत 80,000 रुपए प्रति कि
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमत नए स्तर पर पहुंच गई है। सोने की कीमत ने आज अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सोना का भाव 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम की तरफ बढ़ रहा है वहीं चांदी की कीमत 80,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

आज सोना अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए 55700 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया है। वहीं चांदी 73000 रुपये प्रति किलो के ऊपर चली गई है। देशभर के सर्राफा बाजारों गुरुवार को गोल्ड 316 रुपये महंगा होकर 55764 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं 2081 रुपये प्रति किलो की ऊंची छलांग लगाती हुई चांदी 73281 रुपये पर पहुंच गई है।Gold Rate : 55000 रु से सीधे जा सकता है 65000 रु तक, जानें क्यों ये भी पढ़ें
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने ने तोड़े रिकॉर्ड, चांदी 73000 रु पार
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 6 अगस्त 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव 24 कैरेट सोने की कीमत 55764 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 55541रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। 22 कैरेट सोने की कीमत 51080 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत 41823 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।
चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी
हाजिर बाजार में चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। बुधवार को चांदी की कीमत जहां 71200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी तो वहीं गुरुवार को चांदी की कीमत 73281 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं सितंबर डिलिवरी वाली चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 2117 रुपए की तेजी के साथ बढ़कर 74010 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 75929 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अगर दिल्ली सर्रापा बाजार का हाल देखें तो बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमत में 5972 रुपए की बड़ी तेजी आई और सोना आज 56181 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
वायदा बाजार में भी सोने की चमक बढ़ी
वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 257 रुपये की तेजी के साथ 55,355 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने में डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 257 रुपये यानी 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,355 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 16,478 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से सोना कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,058.70 डॉलर प्रति औंस हो गया।
19 साल पुरान रिकॉर्ड तोड़ सकती चांदी
लगातार जिस तरह चांदी के दाम में तेज उछाल देखने को मिल रहा है, उससे ऐसा लग रहा है कि कुछ ही दिन में यह 19 साल पुरान रिकॉर्ड तोड़ देगी। चांदी का भाव एमसीएक्स पर 25 अप्रैल 2011 को रिकॉर्ड 73,600 रुपये प्रति किलो तक उछला था जबकि हाजिर बाजार में चांदी का भाव 2011 में 77,000 रुपये प्रति किलो तक उछला था। सोने का भाव 16 मार्च 2020 को 38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था जिसके बाद सोने में करीब 40 फीसदी की तेजी आई है। वहीं वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 2,015 रुपये बढ़कर 73,908 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर डिलीवरी के लिए चांदी वायदा 2,015 रुपये या 2.8 प्रतिशत बढ़कर 73,908 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस रेट पर 14,765 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में चांदी 2.99 प्रतिशत बढ़कर 27.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications