वेडिंग सीजन के पहले ही सोने चांदी के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। एक बार फिर सोना 50 हजारी बनने की तैयारी कर रहा है। अप्रैल में सोने के घरेलू सर्राफा बाजार में अभी तक वृद्धि दर्ज की गई।
नई दिल्ली: वेडिंग सीजन के पहले ही सोने चांदी के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। एक बार फिर सोना 50 हजारी बनने की तैयारी कर रहा है। अप्रैल में सोने के घरेलू सर्राफा बाजार में अभी तक वृद्धि दर्ज की गई। जबकि पिछले महीने यानी की मार्च में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। ऐसे में अगर खरीदारी करने का मन बना रहे तो पहले सोने-चांदी का भाव जरुर चेक कर लें।

2021 में अब तक 3756 रुपये लुढ़का सोना
वहीं अगर इस साल की बात करें तो सोना 5,283 रुपये सस्ता हो चुका है। 31 दिसंबर को सोना 50202 रुपये/10 ग्राम पर था और चांदी 67383 रुपये/ किलो ग्राम पर था। लेकिन कारोबारी दिन 9 अप्रैल शुक्रवार से तुलना करें तो सोना 46446 रुपये/10 ग्राम और चांदी 66930 रुपये/ किलो ग्राम पर रहा है। ऐसे में इस साल सोना 3756 रु सस्ता हुआ और चांदी 453 रु लुढ़की है।
सोना 2364 रुपये चढ़ा इस महीने, चांदी भी 4000 रुपये चढ़ी
बात करें अगर सोना के 31 मार्च की कीमत की तो सोना 44228 पर जबकि चांदी 62727 रु पर खुली हुई थी। जबकि शुक्रवार 9 अप्रैल को 44190 रु पर बंद हुई जबकि चांदी 66930 रुपये प्रति किलो के दर से बंद हुई। इस लिहाज से सोना में 2256 रु तेजी आई और चांदी में 4068 रु की जबरदस्त तेजी देखी गई है।
5 दिन में महंगा हुआ सोना
इस सप्ताह की बात करें तो पिछले 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत 5 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई है। सोने के हाजिर भाव में 1187 रु की तेजी आई है जबकि चांदी 1,968 रु की जबरदस्त तेजी आई। जबकि अगर ऑल टाइम हाई से बात करें तो सोना 9680 रुपये सस्ता हुआ जबकि चांदी में भी 8083 रु जबरदस्त गिरावट रही है।
सोने की चमक बढ़ी, जबकि चांदी लुढ़की
5 अप्रैल सोमवार के दिन सोने का सुबह का रेट 45176 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 45259 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 64546 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 64962 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
6 अप्रैल मंगलवार के दिन सोने का सुबह का रेट 45421 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 45410 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 65600 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 65422 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
7 अप्रैल बुधवार के दिन सोने का सुबह का रेट 45904 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 45929 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 66139 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 66032 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
8 अप्रैल गुरुवार के दिन सोने का सुबह का रेट 46152 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 46411 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 66905 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 67219 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
9 अप्रैल शुक्रवार के दिन सोने का सुबह का रेट 46554 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 46446 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 67175 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 66930 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
गोल्ड ऑल टाइम हाई से 9680 रुपये के करीब सस्ता, चांदी भी 8083 रु लुढ़की
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। जबकि मौजूदा वक्त में बीते कारोबारी दिन यानी 9 अप्रैल शुक्रवार को सोना 46446 रुपये/10 ग्राम पर और चांदी 66930 रुपये/ किलो ग्राम पर बंद हुआ है। ऐसे में देखे तो सोना अपने ऑल टाइम हाई से 9680 रुपये सस्ता है जबकि चांदी पिछले साल के अपने उच्च स्तर से 8083 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है।
50000 रु जल्द पहुंचेगा सोना
केडिया कैपिटल के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक पिछले साल गोल्ड की कीमतों में इजाफे की वजह लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते मामले, ब्याज दरों का कम होना, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी आदि थी। इस साल कमोवेश हालात वैसे ही हैं। ब्याज दरें अभी कम हैं। रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा है। दुनियाभर में पाबंदियों का एक और दौर शुरू हो चुका है, ऐसे में लोग सुरक्षित निवेश के लिए एक बार सोने की तरफ रुख कर रहे हैं। इस वजह से जून तक सोना 50000 रुपये तक पहुंच सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications