नई दिल्ली, जनवरी 10। सोने की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को सोने के दाम नीचे गिरे हैं। सोने की कीमतों में हल्की ही गिरावट दर्ज की गयी है। बता दें कि आज की गिरावट से सोने के दाम 47500 रु के करीब आ गए हैं। सोने के उलट आज चांदी के दाम बढ़े हैं। चांदी की कीमत 60000 रु के ऊपर आ गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
10 जनवरी को सोने और चांदी के रेट
10 जनवरी सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 65 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47583 रु से गिर कर 47518 रु पर आ गया। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से काफी कम है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 63 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 59991 रु से चढ़ कर 60054 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज 23 कैरेट वाला सोना 64 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47328 रु और 22 कैरेट वाला सोना 15 रु सस्ता होकर 43571 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 48 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35639 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 38 रु गिर कर 27798 रु पर आ गया।
जानिए अपने शहर के रेट
आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहें तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट कर सकते हैं। हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका
सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) स्कीम 2021-22 की नौवीं किस्त सोमवार 10 जनवरी, 2022 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गयी है। नौवीं सीरीज 10 जनवरी से 14 जनवरी तक के लिए निवेशकों के लिए खुली है। इस स्कीम को सरकार के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मैनेज करता है। एसजीबी के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पांच दिनों तक निवेशकों के पास पैसा लगाने का मौका है।
कितना है रेट
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की नौवीं किस्त में एक ग्राम सोने की कीमत 4,786 रु प्रति यूनिट रखी गयी है। किस्त जारी करने की तिथि 18 जनवरी 2022 तय की गई है। वर्तमान सीरीज के बाद गोल्ड बॉन्ड की एक और किस्त चालू वित्त वर्ष में उपलब्ध की जाएगी। निवेशकों को आरबीआई के अनुसार नॉमिनल मूल्य पर 2.50 प्रतिशत प्रति वर्ष की निश्चित दर पर ब्याज दिया जाएगा, जिसका भुगतान अर्ध-वार्षिक आधार पर किया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications