Benefits of Gold Investment: आपकी जानकरी के लिए बता दें कि सोने को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं। सोने को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने के कई फायदे हैं। इससे आपको मार्केट रिस्क से भी सुरक्षा मिलती है। गौरतलब है कि सोने में कई तरह से इनवेस्टमेंट किया जा सकता है। फाईनेंशियल एक्सपर्ट की मानें तो आपको कभी किसी एक जगह पर पूरे पैसे नहीं लगाने चाहिए। आजकल ज्यादातर लोग फिक्स्ड डिपॉजिट, पब्लिक प्रोविडेंट फंड जैसी सरकारी गारंटी वाली स्कीम या फिर सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान जैसी स्कीम में पैसा लगाते हैं। लेकिन अगर आप सोन में पैसे लगाना चाहते हैं, तो आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
सोने में निवेश करने के कई फायदे हैं। समय के साथ सोने की कीमते बढ़ती जाती हैं और मार्केट में आई गिरावट का कुछ खास असर नहीं मिलता है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि गोल्ड में इनवेस्ट से काफी बेहतर रिटर्न मिलता है। अगर आप मुश्किल समय में भी फंस गए हैं, तो आप अपने पास जमा सोने को गिरवी रखकर पैसे भी उठा सकते हैं। सोने के साथ सबसे सही बात ये है कि इसे आप कहीं भी आसानी से साथ ले जा सकते हैं।

यह जरूरी नहीं है कि आप सोने का आभूषण ही खरीदें। अगर आप फिजिकल गोल्ड नहीं खरीदना चाहते हैं, तो भी आपको कोई समस्या नहीं है। सावरेन गोल्ड बॉन्ड में भी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, इसमें आपको असली नहीं बल्कि वर्चुअल सोने की यूनिट मिलती है, जिसकी कीमत असली सोने की तरह होती है। ऐसे ही आप अगर ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट करते हैं तो गोल्ड ईटीएफ में भी पैसे लगा सकते हैं। ऑनलाइन तो डिजिटल गोल्ड होता है, जिसकी कीमत असली सोने की तरह बढ़ती है और इसमें पैसे लगाने से शेयर बाजार का रिस्क भी काम रहता है। इक्विटी के मुकाबले कम रिस्क वाला ऑप्शन होने की वजह से अब लोग डिजिटल गोल्ड में काफी ज्यादा पैसे इन्वेस्ट करने लगे हैं। डिजिटल गोल्ड के साथ या फायदा भी है कि इसके चोरी होने का खतरा नहीं रहता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की गोल्ड ईटीएफ में आप शेयर की तरह सोना खरीद कर अपने डिमैट अकाउंट में रख सकते हैं। यह एक तरह की म्युचुअल फंड स्कीम होती है जो सोने में पैसा इन्वेस्ट करती है। इसे आप सोने की मार्केट और स्टॉक प्राइस पर खरीद और सेल सकते हैं।
वहीं अगर बात करें डिजिटल गोल्ड की तो अगर आपको पैसे इन्वेस्ट करने के लिए सोना खरीदना है तो डिजिटल गोल्ड ज्यादा बेहतर ऑप्शन है। इसे आप डिजिटल वॉलेट में आसानी से रख सकते हैं। आपको बताते चले कि समय के साथ इस डिजिटल सोने की कीमत भी बढ़ती रहती है। इसे आप कभी भी अपनी जरूरत के अनुसार बेच भी सकते हैं। डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्टमेंट करने के लिए कोई भी लिमिट नहीं होती है इसमें आप मात्र एक रुपए की इन्वेस्टमेंट से भी शुरुआत कर सकते हैं। फिजिकल गोल्ड की तरह इसके चोरी होने का खतरा भी नहीं होता है।
अगर हम बात करते हैं सॉवरेन गोल़्ड बॉन्ड की तो यह एक सरकारी स्कीम होती है। इसमें निवेश से जोखिम की गुंजाइश न के बराबर होती है। इस बॉन्ड का फायदा यह है कि इसमें आपको सोने के रेट के अलावा 2.5 प्रतिशत तक की ब्याज अलग से सरकार के द्वारा दिया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications