पिछले दिनों में सोने की चमक लगातार खूब बढ़ी है। आज सोना में कीमतों में तेजी तो चांदी में गिरावट देखने को मिली।
नई दिल्ली: पिछले दिनों में सोने की चमक लगातार खूब बढ़ी है। आज सोना में कीमतों में तेजी तो चांदी में गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को सर्राफा बाजारों में सोने के हाजिर भाव में जहां तेजी दिख रही है, वहीं चांदी गुरुवार की तुलना में नरम हुई है। सोना शुक्रवार को 336 रुपए चढ़कर 51039 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि आज चांदी की कीमत में नरमी देखने को मिली।

आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
जानिए हाजिर भाव में सोने चांदी की कीमत
आज सर्राफा बाजारों में सोने के हाजिर भाव में 336 रुपए की तेजी देखने को मिली। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 51039 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जिसके बाद भी लगातार तेजी जारी है। देश के 14 सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों का औसत रेट बताने वाली वेबसाइट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोने की कीमत 24 जुलाई को 336 रुपए औसत रूप से बढ़ी। 24 जुलाई को 24 कैरेट सोने की कीमत 51039 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि 23 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 50835 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 46752 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत 38279 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। चांदी की कीमत 818 रुपए नीचे लुढ़क गई। शुक्रवार को चांदी की कीमत 59967 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच हुई।
जानिए वायदा बाजार में सोने चांदी की कीमत
वायदा बाजार में शुक्रवार को सोना 176 रुपये की तेजी के साथ 50,876 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि, शुक्रवार को चांदी की कीमत 17 रुपये की हानि के साथ 61,173 रुपये प्रति किग्रा रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने में डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 176 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 50,876 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 5,798 लॉट के लिये कारोबार हुआ। वहीं चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 17 रुपये अथवा 0.03 प्रतिशत हानि के साथ 61,173 रुपये प्रति किग्रा रह गयी जिसमें 13,810 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
सोने की कीमत दो साल में 70 हजार रु पहुंच सकती
वहीं बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। न्यूयॉर्क में सोना 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,892.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं चांदी की कीमत 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22.84 डॉलर प्रति औंस रह गई। विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए सोना एक से दो माह में ही 52 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है। साथ ही वैश्विक हालात इसी तरह रहे और कोरोना का टिका बनने में देर हुई तो दिवाली तक इसके 55 हजार रुपये के स्तर पर पहुंचने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। गोल्डमैन सैच की रिपोर्ट के मुताबिक सोने की कीमत दो साल में 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकती है। विशेषज्ञो का कहना है कि सोने की कीमत में डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत का भी असर होगा। एक डॉलर की कीमत अभी 75 रुपये के करीब है और इसके महंगा होने से सोना के दाम पर भी असर हो सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications