नई दिल्ली, मई 24। नये कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एक बार फिर सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज देश भर के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत औसतन बढ़ी है। इससे प्रति 10 ग्राम सोने के रेट 49000 रु के और करीब पहुंच गए हैं। हालांकि सोने के उलट आज सोमवार को चांदी की कीमत घटी है। आम तौर पर ऐसा कम ही होता है कि सोने-चांदी में से किसी एक की कीमत बढ़े और दूसरे की घटे। जानते हैं सोने और चांदी ताजा कीमत।
ये हैं सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट
सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 137 रु प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48553 रु से बढ़ कर 48690 रु पर पहुंच गए। उधर चांदी का रेट प्रति किलोग्राम 230 रु घटा। आज 230 रु कम होकर प्रति किलो चांदी 71015 रु तक सस्ती हो गयी।
जानिए बाकी कैरेट सोने के रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार 23 कैरेट वाला सोना आज 136 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 48495 रु और 22 कैरेट वाला सोना 125 रु महंगा होकर 44600 रु पर पहुंचा गया। इसी तरह 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 103 रु बढ़ा और यह प्रति 10 ग्राम 36518 रु पर पहुंच गया। आखिर में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह 80 रु महंगा होकर 28484 रु पर पहुंच गया।
जीएसटी शामिल नहीं होता
यहां बताए गए रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार हैं। इनमें जीएसटी शामिल हैं। बता दें कि आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। आप रोजाना सोने और चांदी के अपने शहर के रेट चेक करने के लिए हमारी वेबसाइट के इस लिंक (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर भी जा सकते हैं।
सस्ता सोना खरीदने का मौका
इस महीने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की पहली सीरीज 17 मई से लेकर 21 मई तक के लिए खुली थी, जिसमें एक ग्राम सोने की कीमत 4777 रु थी। मगर अब जो दूसरी सीरीज 24 मई से खुलने जा रही है, उसमें 4842 रु प्रति ग्राम सोना बेचा जाएगा। इस सीरीज में 28 मई तक सस्ता सोना खरीदने का मौका होगा। मौजूदा रेट से देखें तो आपको सस्ता सोना मिल जाएगा। एसजीबी में सोने का दाम सब्सक्रिप्शन अवधि से पहले सप्ताह के अंतिम तीन कारोबारी दिनों के 999 शुद्धता वाले सोने की सिम्पल एवरेज क्लोजिंग प्राइस के आधार पर तय की जाती है। इस बार यह दाम 4842 रु तय हुआ है। इन एसजीबी को आप कमर्शियल बैंकों, एसएचसीआईएल, एक्सचेंजों आदि पर उपलब्ध होंगे। आप इन जगहों से एसजीबी खरीद सकते हैं।
6 साल पुराना है बॉन्ड सिस्टम
एसजीबी की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य भारतीय सोने की बचत को सोने के निवेश के रूप में आगे बढ़ाना था। इसके अलावा अन्य सोने के निवेशों के विपरीत, इन गोल्ड बॉन्ड्स पर आपको ब्याज इनकम मिलती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications