देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 204 रुपये प्रति दस ग्राम चढ़कर 50611 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं शाम को गिरावट के साथ सोना 50304 रु पर बंद हुआ।
नई दिल्ली: आज जहां सोने की कीमत बढ़ी है, वहीं चांदी की कीमत में भी बदलाव देखने को मिली है। एक बार फिर सोने-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। तो अगर आप अभी सोना खरीदारी का प्लान कर रहे है तो थोड़ा रुक जाएं। अभी कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 204 रुपये प्रति दस ग्राम चढ़कर 50611 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं शाम को गिरावट के साथ सोना 50304 रु पर बंद हुआ। वहीं चांदी का हाजिर भाव 291 रुपये तेज होकर 62318 रुपये प्रति किलो हो गया है जबकि शाम को 61486 रु पर बंद हुई। जबकि 22 कैरेट सोने के दाम में 187 रुपये की तेजी दर्ज की जा रही है। आज 22 कैरेट सोना 46360 रुपये पर खुला। आपके जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50611 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50408 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46360 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37958 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 62318 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोने के भाव में आया उछाल, चांदी में गिरावट
घरेलू वायदा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में बढ़त और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने का भाव सोमवार सुबह 0.08 फीसद या 38 रुपये की मामूली तेजी के साथ 50,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर भी इस समय सोने के हाजिर भाव में बढ़त देखने को मिली। वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में सोमवार सुबह मामूली गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सोमवार सुबह दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 0.07 फीसद या 45 रुपये की गिरावट के साथ 62,113 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वहीं, वैश्विक बाजार में चांदी की वायदा कीमत में भी इस समय गिरावट देखने को मिली।
वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी का भाव
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोमवार सुबह सोने की वायदा कीमत में गिरावट और हाजिर कीमत में बढ़त देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा कीमत कॉमेक्स पर 0.07 फीसद या 1.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,876.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.16 फीसद या 2.96 डॉलर की बढ़त के साथ 1,873.92 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोमवार सुबह चांदी की वायदा कीमत में गिरावट और हाजिर कीमत में बढ़त देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.33 फीसद की गिरावट के साथ 24.41 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा इस समय चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 0.41 फीसद या 0.10 डॉलर की बढ़त के साथ 24.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications