Gold Price on Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया का त्योहार आज 10 मई को देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा. मान्यता है कि शुभ दिन पर सोना खरीदने से आर्थिक दिक्कतें खत्म हो जाती हैं. ऐसे में सोने की मांग तेज होती है. लेकिन इन दिनों ग्लोबल फैक्टर्स की वजह से सोने का भाव सातवें आसमान पर हैं. भारत में सोने का भाव पहली बार 73950 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा. खासकर आज की बात करें तो बेंगलुरु में सोने का भाव में तेजी है. क्योंकि ग्लोबल मार्केट से लेकर भारतीय बाजारों में सोने का भाव चढ़ गया है.
Gold Rate in Bengaluru
कर्नाटक के बेंगलुरू में सोने का भाव बढ़ गया है. अक्षय तृतीया के दिन 22 कैरेट सोने का भाव 85 रुपए की मजबूती के साथ 6700 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. 24 कैरेट सोने का भाव 93 रुपए चढ़कर 7309 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. शहर में 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 67000 रुपए के भाव पर बिक रहा है, जिसमें 850 रुपए की मजबूती दर्ज की जा रही है. जबकि 24 कैरेट सोना 930 रुपए महंगा होकर 73090 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है.
वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट भी 70 रुपए की मजबूती के साथ 5412 रुपए प्रति ग्राम के भाव पर पहुंच गया. 10 ग्राम 18 कैरेट सोने का भाव बेंगलुरू में 700 रुपए बढ़कर 54820 रुपए पर पहुंच गया है. बता दें कि सोने की ये कीमतें सांकेतिक हैं. इसमें GST, TCS और अन्य चार्जेट नहीं शामिल किया गया है. सोने के सटीक भाव के लिए स्थानीय ज्वैलर्स से संपर्क किया जा सकता है.

बेंगलुरू में 100 ग्राम सोने का रेट
कैरेट भाव (रुपए)
18k 5,48,200
22k 6,70,000
24K 7,30,900
अक्षय तृतीया के दिन सोने ने दिया झटका
सोने की कीमतों में अक्षय तृतीया के दिन तेजी देखने को मिल रही. वायदा बाजार में सोने का भाव चढ़ गया है. MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट करीब 500 रुपए की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है. 10 ग्राम सोने का भाव 72100 रुपए के पार निकल गया है. जबकि ऑल टाइम हाई 73958 रुपए प्रति 10 ग्राम है. चांदी के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है. MCX पर सिल्वर का 5 जुलाई का कॉन्ट्रैक्ट करीब 600 रुपए की मजबूती के साथ 85076 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है.
ग्लोबल मार्केट में भी चमका सोना
घरेलू बाजारों के अलावा ग्लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. अमेरिकी मैक्रो इकोनॉमिक डाटा के चलते कॉमैक्स पर सोने का भाव चढ़ गया है. सुबह कॉमैक्स पर सोने 2,335.04 डॉलर प्रति ऑन्स तक पहुंचा. दरअसल, बुलियन मार्केट में अमेरिकी जॉब डेटा से जोश देखने को मिल रहा. कमजोर आंकड़ों से जून पॉलिसी में ब्याज दरों में कटौती को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं.
अक्षय तृतीया पर कब खरीदें सोना?
अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है. शास्त्रों की मानें तो इसी दिन भगवान विष्णु के परशुराम अवतार का जन्म हुआ था. इसी दिन युधिष्ठिर को श्रीकृष्ण जी ने अक्षय पात्र दिया था, जिसमें कभी भी भोजन समाप्त न होता था. अक्षय तृतीया के दिन दान करने से अक्षय पुण्य मिलता है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications