नई दिल्ली, मई 11। इस समय सोने की कीमतों लगातार तेजी देखने को मिल रही है। पिछले महीने सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। मगर मई में सोना लगातार ऊपर चढ़ रहा है। इसका एक कारण है अक्षय तृतीया। क्योंकि इस खास त्योहार पर सोने की मांग काफी अधिक रहती है। मांग बढ़ने से सोने के रेट भी लगातार बढ़ रहे हैं। आज 11 मई को एक बार फिर से सोना महंगा हुआ। सोने के उलट आज चांदी की कीमतों में कमी देखने को मिली। आइए जानते हैं सोने चांदी के ताजा रेट।
लगातार महंगा हो रहा सोना
आज एक बार फिर से सोने की कीमतें ऊपर चढ़ गईं। आज 24 कैरेट वाला सोना 19 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47807 रु पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों आज गिरावट देखने को मिली। चांदी का रेट प्रति किलोग्राम 889 रु गिर कर 70807 रु पर आ गया। आगे जानिए बाकी कैरेट वाले सोने के रेट।
14 से 23 कैरेट वाले सोने का रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 19 रु प्रति 10 ग्राम बढ़ कर 47616 रु, 22 कैरेट वाले सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 17 रु बढ़ कर 43791 रु, 18 कैरेट वाले सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 14 रु बढ़ कर 35855 रु और 14 कैरेट वाले सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 11 रु बढ़ कर 27967 रु पर पहुंच गई।
एमसीएक्स पर सोने का रेट
एमसीएक्स पर सोने के लेटेस्ट रेट देखें तो जून डिलीवरी वाला सोना 0.15 फीसदी गिर कर प्रति 10 ग्राम 47880 रु और अगस्त डिलीवरी वाले सोने का रेट 0.01 फीसदी बढ़ कर प्रति 10 ग्राम 48372 रु पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो जुलाई डिलीवरी वाली चांदी में इस समय 71625 रु प्रति किलोग्राम और सितंबर डिलीवरी वाली चांदी में प्रति किलोग्राम 72666 रु पर ट्रेड हो रहा है।
क्यों महंगा हो रहा सोना
सोने की कीमतें तेजी से बढ़ने का एक कारण है कोरोना के बढ़ते मामले। जैसे ही कोरोना के मामलों में तेजी आनी शुरू हुई सोने के रेट एक दम से ऊपर चढ़ने शुरू हो गए। कोरोना के बढ़ते मामलों और कई राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति है। इससे निवेशक शेयर बाजार से दूरी बना रहे हैं और सोने जैसी सुरक्षित जगह में निवेश कर रहे हैं। इससे सोने की कीमतों पर सकारात्मक असर पड़ रहा है।
कहां तक जा सकता है सोना
विशेषज्ञों के अनुसार, 2021 में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होना तय है, जो इस समय दिखने भी लगी है। उनका अनुमान है कि एक बार जब सोने की कीमतें बढ़ने लगें (जैसा कि अभी हो रहा है), तो यह 62,000 रु प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर सकती हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो सोना काफी तगड़ा मुनाफा करा सकता है। हालांकि सोने में निवेश करने पर थोड़ा सतर्क भी रहें। क्योंकि यदि कोरोना की स्थिति नॉर्मल हुई, तो पिछले साल जैसे रिकॉर्ड स्तर से सोने के दाम नीचे आए थे। वैसे ही फिर से आ सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications