नयी दिल्ली। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक या आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार 24x7 एनईएफटी लेन-देन की सुविधा शुरू कर दी है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक के ग्राहक अब दिन के किसी भी समय नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर यानी एनईएफटी सुविधा का उपयोग कर सकेंगे। यह सुविधा ग्राहकों को 24x7 के आधार पर उपलब्ध होगी। यहाँ तक कि छुट्टियों पर आप भी इसका फायदा उठा सकेंगे। एयरटेल पेमेंट्स बैंक के ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऐप या एयरटेल पेमेंट्स बैंक की वेबसाइट का उपयोग करके एनईएफटी के माध्यम से फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। आपको 'ट्रांसफर मनी' विकल्प का चयन करना होगा, जिसके बाद 'बैंक में ट्रांसफर' का विकल्प आयेगा। आपको रजिस्ट्रेशन के लिए एक स्क्रीन दिखाई देगी। एक बार आप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आप आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। एयरटेल पेमेंट्स बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी गणेश अनंतनारायणन ने कहा कि हम ग्राहकों को एक कुशल और सहज बैंकिंग अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम आरबीआई के आदेश का स्वागत करते हैं क्योंकि यह हमारे ग्राहकों को एनईएफटी के साथ किसी भी समय किसी भी बैंक खाते में आसानी से पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देगा।

2017 में लॉन्च हुआ था एयरटेल पेमेंट्स बैंक
एयरटेल पेमेंट्स बैंक को जनवरी 2017 में लॉन्च किया गया था। एयरटेल पेमेंट्स बैंक 500,000 से अधिक बैंकिंग बिंदुओं के माध्यम से देश के सभी 29 राज्यों में मौजूद है। इनमें से 60,000 से अधिक का ध्यान बीमा और पेंशन उत्पादों पर है, जिसके पीछे उद्देश्य ये सेवाएँ उन तक पहुँचाने की है जो अभी तक इनसे वंचित हैं। भारत के पहले भुगतान बैंक एयरटेल पेमेंट्स बैंक के 4 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं। आरबीआई ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि एयरटेल पेमेंट्स बैंक के ग्राहक 16 दिसंबर से सप्ताहांत और छुट्टियों सहित सभी दिनों में 24 घंटे एनईएफटी के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे।
डिजिटल पेमेंट को बढ़ाना है लक्ष्य
इसके पीछे आरबीआई का लक्ष्य डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना है। एनईएफटी देश में बैंकों के जरिये पैसे ट्रांसफर करने यानी एक जगह से दूसरी भेजने का डिजिटल तरीका है। इसके जरिये आप बैंक की किसी दूसरी शाखा या किसी दूसरे शहर की ही ब्रांच में किसी को भी पैसे भेज सकते हैं। आज के समय लगभग सभी बैंकों ने एनईएफटी तकनीक को अपना रखा है।
यह भी पढ़ें - जीएसटी रिटर्न न भरने वाले हो जायें सावधान, संपत्ति हो सकती है जब्त
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications