नई दिल्ली, सितंबर 15। ऐसे समय पर जब अधिकांश वाहन निर्माता कंपनियां कच्चे माल और दूसरी चीजों की बढ़ती लागत के कारण अपने प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ा रही हैं, तब एथर एनर्जी ने महाराष्ट्र में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर 450 एक्स और एथर 450 प्लस की कीमत में कटौती की घोषणा की है। महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिकल व्हीकल (ईवी) नीति लागू होने के साथ ही एथर एनर्जी ने एथर 450+ की कीमतों में 24,000 रुपये की कटौती की और अब इसकी कीमत 1.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, महाराष्ट्र) है। कीमतों में कटौती के अलावा एथर स्कूटर 14,500 रुपये के अतिरिक्त फेम-II इंसेंटिव के लिए भी पात्र हैं।
स्मार्ट स्कूटरों में से एक
एथर 450 एक्स अपनी कैटेगरी में सबसे तेज और सबसे स्मार्ट स्कूटरों में से एक है। इसे चार रंगों में पेश किया गया है, जिनमें ग्रे, ग्रीन और व्हाइट और लिमिटेड एडिशन सीरीज-1 शामिल हैं। ये स्कूटर 6 किलोवाट पीएमएसएम मोटर द्वारा संचालित है और इसमें एक 2.9 किलोवाट लिथियम-आयन बैटरी और चार राइडिंग मोड दिए गए हैं। एथर 450 एक्स 3.3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है, जिससे यह 125 सीसी कैटेगरी में सबसे तेज स्कूटर बन जाती है।
एथर एक्स की कीमत
एथर 450 एक्स 1.5 किमी प्रति मिनट की रफ्तार के साथ फास्ट चार्ज हो सकता है। यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कैटेगरी में सबसे तेज चार्जिंग रेट है। कटौती के बाद इसकी कीमत 1,22,741 रु रह गयी है। इन स्कूटरों की कीमत में जीएसटी शामिल है। लेकिन रोड टैक्स, बीमा और पंजीकरण शुल्क शामिल नहीं हैं। एथर एक्स में 4जी सिम कार्ड और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है, जिससे राइडर टचस्क्रीन डैशबोर्ड पर फोन कॉल और म्यूजिक मैनेज कर सकते हैं।
पब्लिक चार्जिंग नेटवर्क
एथर एनर्जी ने एक बड़ा पब्लिक चार्जिंग नेटवर्क 'एथर ग्रिड' भी स्थापित किया है, जिसे भारत में डिजाइन और तैयार किया गया है। पूरे भारत में 142 चार्जिंग पॉइंट्स के साथ, एथर ग्रिड देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सबसे बड़े फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क में से एक है। एथर एनर्जी का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेस्ट एक्सपीरियंस ऑफर करना है। एथर एनर्जी वर्तमान में 22 शहरों में काम करती है, जिसमें बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, कोच्चि, अहमदाबाद, मुंबई, मैसूर और हुबली शामिल हैं।
कीमत पूरे भारत में सबसे कम
नये रेट स्ट्रक्चर का मतलब है कि महाराष्ट्र में एथर 450 प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत पूरे भारत में सबसे कम होगी। तरुण मेहता, कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ, ने कहा कि कीमतें काफी प्रतिस्पर्धी हैं, और कई 125 सीसी स्कूटरों से कम हैं। महाराष्ट्र में फेम II संशोधन से पहले एथर 450 प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.22 लाख रु (एक्स-शोरूम) और एथर 450 एक्स की कीमत 1.41 लाख रु (एक्स-शोरूम) थी।
दिल्ली में कितनी है कीमत
दिल्ली में एथर 450 प्लस की कीमत 1.28 लाख रु और 450 एक्स की कीमत 1.47 लाख रु (एक्स-शोरूम, फेम 2 इंसेंटिव और जीएसटी सहित) है। ये कीमत दिल्ली-एनसीआर में बिना राज्य ईवी सब्सिडी के है। कीमत में कमी के बावजूद, एथर 450 प्लस अभी भी महाराष्ट्र में खरीदा जाने वाला सबसे किफायती इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर नहीं है। यह ओला इलेक्ट्रिक के एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर से सस्ता नहीं है, जिसकी कीमत 94,999 रुपये है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications