
GST Collection in January 2023 : देश का आम बजट आज यानी 1 फरवरी को आने वाला हैं। इससे पहले एक अच्छी खबर आई है। मंगलवार 31 जनवरी 2023 को वित्त मंत्रालय के द्वारा साझा किए गए। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी के महीने में जीएसटी संग्रह 1.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। वित्त मंत्रालय के अनुसार, अप्रैल 2022 में रिपोर्ट किए गए संग्रह के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा मोप-अप है। मंत्रालय की तरफ से कलेक्शंस का ब्योरा देते हुए कहा गया है। कि सीजीएसटी 28,963 करोड़ रु, एसजीएसटी 36,730 करोड़ रहा। आईजीएसटी में 79,599 करोड़ रुपये जिसमें माल के आयात पर एकत्रित 37,118 करोड़ रुपये शामिल हैं। उपकर 10,630 करोड़ रुपये था। उपकर में माल के आयात पर एकत्र 768 करोड़ रुपये है।
सेटलमेंट कितना कितना रहा
नियमित निपटान के रूप में सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी को 38,507 करोड़ रुपये का निपटान किया है। वही, अगर हम एसजीएसटी की बात करें, तो एसजीएसटी को 32,624 करोड़ रुपये का निपटान किया है। इसी तरह नियमित निपटान के बाद केंद्र का राजस्व सीजीएसटी के लिए 67,470 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, राज्य सरकार का कुल राजस्व एसजीएसटी के लिए 69,354 करोड़ रुपये रहा है।
दिसंबर 2022 के दौरान 8.3 करोड़ ई–वे बिल जनरेट किए गए
चालू वित्त वर्ष में जनवरी 2023 तक का जो राजस्व हैं। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के जीएसटी राजस्व से 24 प्रतिशत ज्यादा है। इस अवधि के लिए माल के आयात से राजस्व 29 प्रतिशत ज्यादा है। इसके साथ ही घरेलू लेनदेन सेवाओं के आयात सहित पिछले साल की समान अवधि के लिए इन स्रोतों से राजस्व की तुलना में 22 प्रतिशत ज्यादा है। चालू फाइनेंशियल ईयर में ये तीसरी बार है। जब जीएसटी कलेक्शन ने 1.50 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। दिसंबर 2022 के दौरान 8.3 करोड़ ई-वे बिल जनरेट किए गए। यह नवंबर 2022 में जनरेट किए 7.9 करोड़ ई-वे बिल से ज्यादा था।
कुल 2.42 करोड़ जीएसटी रिटर्न दाखिल किए गए
पिछले साल के दौरान, कर आधार को बढ़ाने और अनुपालन में सुधार के लिए विभिन्न कोशिश किए गए हैं। महीने के आखिरी में जीएसटी रिटर्न और चालान विवरण दाखिल करने का जो प्रतिशत है। इसमें काफी सुधार आया है। अक्टूबर-दिसंबर,22 की तिमाही महीने में अगले महीने के आखिरी तक पिछले साल की समान तिमाही में 2.19 करोड़ की तुलना में कुल राजस्व 2.42 करोड़ जीएसटी रिटर्न दाखिल किए गए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications