नई दिल्ली, मार्च 9। ऐप्पल ने मंगलवार को अपने 'पीक परफॉर्मेंस' इवेंट में कई नए प्रोडक्ट पेश किए हैं। इनमें बजट के अनुकूल आईफोन एसई भी शामिल है। इसके अलावा कंपनी ने आईपैड एयर और मैक स्टूडियो आदि भी लॉन्च किए हैं। नया आईफोन एसई लगभग दो वर्षों में ऐप्पल के सबसे लोकप्रिय पॉकेट-फ्रेंडली (कम कीमत वाला) स्मार्टफोन के बेयर-बोन्स वर्जन में पहला अपग्रेड है। आगे जानिए फोन की कीमत और फीचर्स।
कितनी है कीमत
तकनीकी दिग्गज ने नए आईफोन एसई की कीमत 429 डॉलर (लगभग 34,000 रुपये) तक बढ़ा दी है। ये पिछले वर्जन के लिए 399 डॉलर से 8% अधिक है। मगर भारत में 64 जीबी मॉडल की कीमत 43,900 रुपये से शुरू होती है। 128 जीबी मॉडल की कीमत 48,900 रुपये है, जबकि 256 जीबी मॉडल की कीमत 58,900 रुपये है। नया आईफोन एसई, जो ए15 बायोनिक चिप पर चलता है, नए कैमरा सिस्टम के साथ आता है। खरीदारी के लिए यह 18 मार्च से स्टोर्स में उपलब्ध होगा।
ये हैं फीचर्स
नये आईफोन एसई में 12-मेगापिक्सल का वाइड कैमरा है और यह स्मार्ट एचडीआर, फोटोग्राफिक स्टाइल, डीप फ्यूजन और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स से लैस है। नया आईफोन एसई भी 5 जी को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में मिल रहा है। इनमें मिडनाइट, स्टारलाइट और प्रोडक्ट रेड शामिल हैं। ऐप्पल ने दो नए आईफोन 13 मॉडल की भी घोषणा की, जिसमें अल्पाइन ग्रीन भी शामिल है।
आईपैड एयर
अब नए आईपैड एयर पर की बात करें, तो इसमें सेंटर स्टेज के साथ नया अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा है, जो वीडियो कॉल के दौरान अपने आप पैन हो जाता है। नया आईपैड एयर एम1 चिपसेट के साथ आता है, जो निश्चित रूप से इसकी बिक्री को बढ़ाएगा। ये 5 जी को भी सपोर्ट करता है। ऐप्पल ने दावा किया कि एम 1 चिप की बदौलत आईपैड एयर आईपैड प्रो के परफॉर्मेंस से मेल खाने में सक्षम होगा।
आईपैड एयर का कैमरा
आईपैड एयर में बैक साइड पर 12 मेगापिक्सेल का कैमरा है। यूएसबी-सी पोर्ट भी है जबकि ऐप्पल का दावा है कि ऐप्पल एयर 10 जीबीपीएस तक डेटा ट्रांसफर के साथ दो गुना तेज है। इसमें 500 निट्स ब्राइटनेस, ट्रू टोन सपोर्ट और एक एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ 10.9-इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है। लॉन्च इवेंट में ऐप्पल ने कहा कि नई टेबल में मैन लॉजिक बोर्ड के सोल्डर में 100 प्रतिशत रीसाइकिल्ड एल्यूमीनियम एंक्लोजर, 100 प्रतिशत रीसाइकिल्ड टिन है।
एम1 अल्ट्रा
टेक दिग्गज कंपनी ने नए एम1 अल्ट्रा की भी घोषणा की, जो दो एम1 मैक्स चिप्स को जोड़कर बनाया गया है। ऐप्पल ने दावा किया है कि एम1 अल्ट्रा चिप एम1 चिप्स की तुलना में आठ गुना तेज है और इसे पहली बार क्रिएटिव प्रोफेशनल-फोकस्ड मैक स्टूडियो डेस्कटॉप कंप्यूटर में इस्तेमाल किया जाएगा। नया मैक स्टूडियो दो वेरिएंट्स में आएगा। इनमें एम1 मैक्स चिप और दूसरा एम1 अल्ट्रा चिप शामिल है। मैक स्टूडियो की कीमत एम1 मैक्स चिप वाले वर्जन के लिए 1,999 डॉलर (लगभग 1,53,856 रुपये) और एम1 अल्ट्रा लोडेड कंप्यूटर के लिए 3,999 डॉलर (लगभग 3,07,789 रुपये) से शुरू होती है। ऐप्पल ने स्टूडियो डिस्प्ले नामक एक नया मॉनिटर भी शुरू किया जिसे मैकबुक एयर और मैकबुक प्रो मॉडल सहित किसी भी मैक के साथ जोड़ा जा सकता है। इसकी कीमत 1,599 डॉलर (लगभग 1,23,069 रुपये) है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications