नई दिल्ली, अगस्त 18। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के अन्नदाता 'किसानों' को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार किसानों की मुश्किलों को कम करने के लिए लागातार काम कर रही है। सरकार ने अब किसानों के लिए को छूट देने के साथ-साथ 3 लाख तक के लोन का ऑफर दिया है। कैबिनेट मिटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि देश के किसानों को ब्याज में छूट के साथ 3 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा। सरकार ने फैसला किया है कि किसान क्रेडिट कार्ड पर अब ब्याज में अब 1.5 फीसदी की छूट मिलेगी।
किसानो के लिए नया तोहफा
केंद्र सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड पर 1.5 फीसदी ब्याज दर में छूट देने का फैसला लिया है। किसान क्रेडिट कार्ड पर अब 3 लाख रुपए तक के लोन पर लगने वाले ब्याज दर में 1.5 फीसदी की छूट मिलेगी। कैबिनेट ने फैसला किया है कि कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय को साल 2022-23 से 2024-25 के लिए 29047 करोड़ रुपए अतिरिक्त फंड उपलब्ध करवाए जाएंगे। केंद्र सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब तक 3 करोड़ से ज्यादा किसानों ने इस योजना का लाभ उठाई है।
पशुपालन पर भी मिलेगा लोन
सूचना के अनुसार किसान, खेतीहर किसान, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन करने वाले लोग भी इस योजना के तहत लोन लेने के पात्र होंगे। सरकार को उम्मीद है कि इस स्कीम का लाभ उन किसानों को मिलेगा, जो किसान क्रेडिट कार्ड के खाताधारक हैं। लोग किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लेकर अपनी खेती और पशुपालन से जुड़ी समस्या का सामाधान कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश सरकार ने भी लिया फैसला
केन्द्र सरकार से पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने किसानों को खेती करने में सहायता पहुचाने के लिए बड़ा फैसला लिया था। सरकार ने शून्य प्रतिशत ब्याज दर योजना को जारी करने का फैसला किया था। इस जिरो प्रतिशत ब्याज दर योजना की मदद से मध्य प्रदेश के किसानों को कम समय के फसलों के लिए ऋण की सुविधा मिलेगी, जिसपर उन्हें शून्य प्रतिशत ब्याज दर देना पड़ेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications