नई दिल्ली, सितंबर 21। वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए आईफोन 13 खरीदने पर कैशबैक ऑफर की घोषणा की है। ऐप्पल ने हाल ही में अपना लेटेस्ट आईफोन लॉन्च किया था और इसके बाद वीआई ने आईफोन 13 खरीदारों के लिए प्री-ऑर्डर ऑफर पेश किए हैं। बता दें कि अगर कोई ग्राहक वीआई की आधिकारिक साइट के माध्यम से आईफोन 13 के लिए प्री-ऑर्डर करे तो उसे भारत में फोन की उपलब्धता के पहले दिन ही यह मिल जाएगा। यानी जिस दिन भारत में आईफोन की डिलिवरी शुरू होगी उसी दिन आपको फोन मिलेगा। आगे जानिए कैशबैक ऑफर की डिटेल।
ये है कैशबैक ऑफर
सेम डे डिलिवरी ऑफर के अलावा कुछ रेडएक्स पोस्टपेड प्लान पर कैशबैक बेनेफिट भी है। इनमें 1099 रुपये का रेडएक्स पैक, 1,699 रुपये का रेडएक्स फैमिली पैक और 2,299 रुपये का रेडएक्स फैमिली प्लान शामिल है। टेलीकॉम ऑपरेटर का कहना है कि अगर ग्राहक इनमें से कोई रेडएक्स प्लान चुनते हैं, तो उन्हें पहले महीने की रेंटल राशि पर "100 प्रतिशत कैशबैक" मिल सकता है।
बिल पर मिलेगा डिस्काउंट
कंपनी ने बताया है कि यह कैशबैक बिल पर छूट के रूप में छह महीने में दिया जाएगा। यानी आपको 6 महीनों तक बिल में कुछ छूट मिलेगी। ग्राहक रेडएक्स पर नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, डिज़नी+ हॉटस्टार का प्रीमियम एंटरटेनमेंट, कॉम्प्लिमेंट्री इंटरनेशनल रोमिंग के साथ ट्रेवल बेनेफिट और एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, प्रीमियम कस्टमर सर्विस जैसे कई बेनेफिट का आनंद ले सकते हैं।
प्रीपेड ग्राहकों को बेनेफिट
इसके अलावा प्रीपेड वीआई यूजर्स जो आईफोन 13 खरीदने की योजना बना रहे हैं, वे भी 299 रुपये के प्रीपेड प्लान के रिचार्ज पर डबल डेटा बेनेफिट प्राप्त कर सकेंगे। इस ऑफर के साथ वीकेंड रोलओवर बेनिफिट भी मिलेगा। टेलीकॉम ऑपरेटर के अनुसार जो लोग इसकी वेबसाइट से आईफोन मॉडल प्री-बुक करते हैं, उन्हें डिवाइस 25 सितंबर से मिलना शुरू हो जाएगा, जो कि शिपिंग डेट है।
सभी लेटेस्ट आईफोन पर ऑफर
ध्यान रहे कि ऑफर सभी लेटेस्ट आईफोन्स पर वैलिड है, जिनमें आईफोन 13, आईफोन 13 मिनी, आईफोन 13 प्रो और आईफोन 13 प्रो मैक्स शामिल हैं। ग्राहक myvi.com, वीआई ऐप और 270+ रिटेलर स्टोर के माध्यम से डिवाइस के लिए प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।
आईफोन 12 पर ऑफर
आईफोन 12 सीरीज पर कीमतों में कटौती का इंतजार करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल फ्लिपकार्ट पर इस समय आईफोन 12 पर छूट मिल रही है। आईफओन 12 मिनी के 128 जीबी वेरिएंट को आप फ्लिपकार्ट से 64,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जिसकी सामान्य कीमत 74,900 रुपये है। फोन का 64 जीबी वेरिएंट 59,999 रुपये में उपलब्ध है। साथ ही आप इसके 256 जीबी वेरिएंट को 74,999 रुपये में खरीद सकते हैं। 6.1-इंच आईफोन 12 की कीमत (128 जीबी) फ्लिपकार्ट पर 71,999 रुपये है। वहीं इसके 64 जीबी वेरिएंट को आप 66,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन का 256 जीबी वेरिएंट 81,999 रुपये में उपलब्ध है। आईफोन 12 प्रो के 128 जीबी वाले वेरिएंट को आप 1,15,900 रुपये, 256 जीबी वेरिएंट को 1,25,900 रुपये और 512 जीबी वेरिएंट को 1,45,900 रुपये में खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications