नई दिल्ली, नवंबर 14। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स पर कैशबैक ऑफर की शुरुआत की थी। ये ऑफर कंपनी ने सितंबर में पेश किया था। जियो की वेबसाइट पर यह ऑफर अभी भी चल रहा है। आप इस लिंक (https://www.jio.com/en-in/4g-plans) पर जाकर ऑफर की पूरी डिटेल ले सकते हैं। बता दें कि जियो ग्राहक माय जियो ऐप या जियो वेबसाइट से रिचार्ज करवाकर इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं। जियो का कैशबैक ऑफर कई प्लान्स पर चालू है। इनमें 249 रुपये, 555 रुपये और 599 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। जियो इन प्लान्स पर 20 फीसदी कैशबैक ऑफर दे रही है।
किस प्लान पर कितना फायदा
आपको 249 रु वाले प्लान पर 50 रुपये, 555 रु वाले प्लान पर 111 रुपये और 599 रु वाले प्लान पर 120 रुपये का कैशबैक मिल जाएगा। इस तरह आपको ये प्लान क्रमश: 199 रुपये, 444 रुपये और 479 रुपये में मिल जाएंगे। जो ग्राहक इन तीनों प्लान में से कोई भी प्रीपेड प्लान रिचार्ज करते हैं, उन्हें 20 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। आप इस कैशबैक को जियोमार्ट, रिलायंस डिजिटल, जियो रिचार्ज और अन्य सेवाओं पर खर्च कर सकते हैं।
जानिए प्लान्स की डिटेल
जियो के 249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉल, डेली 2 डीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं। 555 रुपये वाले प्लानस की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में डेली 1.5 जीबी डेटा और 249 रुपये वाले ही बाकी बेनेफिट मिलते हैं। बात 599 रुपये वाले प्लान की करें तो इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में आपको डेली 2 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल बेनेफिट मिलता है। ये तीनों प्लान जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी, जियो न्यूज और जियो क्लाउड के ऐप सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं।
एयरटेल का ऑफर
एयरटेल के ऐसे प्रीपेड प्लान हैं जिनमें यूजर्स को अतिरिक्त डेटा के लिए डेटा कूपन ऑफर किए जा रहे हैं। एलिजिबिलिटी पूरा करने वाले एयरटेल के चुनिंदा ग्राहकों को मुफ्त डेटा कूपन दिए जाएंगे। ग्राहकों को एसएमएस के जरिए बताया जाएगा यदि वे फ्री डेटा के एक्टिवेशन और क्लेम के लिए पात्र होंगे तो। यदि आप अपने एयरटेल नंबर पर डेटा कूपन जीतते हैं तो ऐप के 'माई कूपन' सेक्शन में उपलब्ध कूपन से फ्री डेटा ले सकेंगे। एयरटेल के अनुसार दैनिक विजेताओं की संख्या की कोई सीमा नहीं है, लेकिन एक उपयोगकर्ता को पूरे ऑफ़र की अवधि में केवल एक बार विजेता माना जा सकता है।
289 रु वाला प्लान
एयरटेल के 289 रुपये के प्रीपेड प्लान में डेली 1.5 जीबी डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉल और 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए 100 एसएमएस मिलते हैं। यह प्लान एयरटेल एक्सस्ट्रीम सर्विसेज और मुफ्त हैलोट्यून्स ऑफर करता है। इस प्लान में मुफ्त डेटा कूपन 1 जीबी डेटा के 2 कूपन होंगे, जो 28 दिनों के लिए वैलिडें होंगे।
599 रु वाला प्लान
एयरटेल का 599 रुपये वाला प्लान डिज्नी+ हॉटस्टार के मुफ्त सालाना मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। ये प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस के साथ डेली 3 जीबी डेटा देता है। यह प्लान एयरटेल एक्सस्ट्रीम सेवाएं और मुफ्त हैलोट्यून्स ऑफर करता है। इस प्लान में 1 जीबी डेटा के 4 कूपन मिल सकते हैं, जो 56 दिनों के लिए वैलिड होंगे।
ये हैं बाकी प्लान
फ्री डेटा कूपन ऑफर के तहत पात्र अन्य प्लान जो 1 जीबी के 2 कूपन के साथ आते हैं उनमें 249 रुपये, 279 रुपये, 289 रुपये, 298 रुपये, 349 रुपये और 398 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। 399 रुपये, 449 रुपये और 558 रुपये के प्रीपेड प्लान भी हैं, पर इनमें 1 जीबी डेटा के 4 कूपन आते हैं जो 56 दिनों के लिए वैलिड होंगे। इसी तरह 598 रुपये और 698 रुपये के प्रीपेड प्लान में 1 जीबी डेटा वाले 6 कूपन मिलेंगे, जो 84 दिनों के लिए वैलिड होंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications