नयी दिल्ली। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच जनता के लिए एक राहत की खबर आयी है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि अगले महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें घट सकती हैं। प्रधान ने कहा कि यह सच नहीं है कि एलपीजी की कीमतें लगातार बढ़ रही है। इस महीने अंतरराष्ट्रीय बाजार के कारण इन्हें बढ़ा दिया गया था। हालांकि, ऐसे संकेत हैं कि अगले महीने कीमतें कम हो सकती हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते ही गैस सिलेंडर महंगा हुआ है। गैर-सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में पिछले सप्ताह ही 149 रुपये तक का इजाफा हुआ है। महानगरों में गैर-सब्सिडी यानी बिना सब्सिडी वाले सिलेंडरों के दाम 144.50 रुपये से 149 रुपये तक बढ़े। बढ़े हुए दाम 12 फरवरी से शुरू हुए हैं। मगर अब बहुत जल्द आपको गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत की खबर मिल सकती है।

सर्दियों में बढ़ती है एलपीजी की खपत
दो दिन के छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुँचे धर्मेंद्र प्रधान ने रिपोर्टरों से बात करते हुए कहा कि सर्दियों के दौरान एलपीजी की खपत बढ़ जाती है, जिस वजह से इस क्षेत्र पर दबाव बनता है। इस महीने कीमत में वृद्धि हुई है जबकि अगले महीने यह कम होंगी। पिछले हफ्ते ईंधन की बेंचमार्क वैश्विक दरों में उछाल के कारण रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने प्रति सिलेंडर कीमत को करीब-करीब अपरिवर्तित रखने के लिए इस पर दी जाने वाली सब्सिडी को लगभग दोगुना भी कर दिया।
कैसे तय होते हैं सिलेंडर के दाम
जानकारी के लिए बता दें कि एवरेज इंटरनेशनल बेंचमार्क रेट और विदेशी करेंसी के एक्सचेंज रेट के मुताबिक ही एलपीजी सिलेंडर की कीमत तय की जाती है। इसी के चलते एलपीजी सिलेंडर की सब्सिडी की राशि में भी हर महीने बदलाव होता रहता है। आपको मिलने वाली सब्सिडी में भी आप हर महीने बदलाव देखते होंगे। गौरतलब है कि इंटरनेशनल बाजार में भाव बढ़ने पर सरकार अधिक सब्सिडी देती है और कम होने पर कम सब्सिडी आपके खाते में आती है। वहीं बात टैक्स की करें तो रसोई गैस पर जीएसटी की गणना ईंधन के बाजार मूल्य पर ही तय की जाती है।
यह भी पढ़ें - कमाई का मौका, पूरे देश में लगाए जाएंगे एलएनजी पंप
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications