नयी दिल्ली। टाटा ट्रस्ट्स और टाटा ग्रुप के कोरोना से जंग में किए गए योगदान के बाद इस संकट की स्थिति में टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने भी अपने ग्राहकों और एजेंटों के लिए खुशखबरी का ऐलान किया है। टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने अपने पॉलिसीधारकों और एजेंटों के लिए अतिरिक्त लाभ की घोषणा की है। टाटा एआईए लाइफ की नई पहल के तहत इसके पॉलिसीहोल्डर्स को कोरोना से संबंधित मामलों में 500,000 रुपये तक का अतिरिक्त बेनेफिट मिलेगा और वो भी बिलकुल मुफ्त। वहीं अपने एजेंटों को आर्थिक प्रोटेक्शन देने के लिए टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के सभी 'सक्रिय' एजेंटों को उनके पति/पत्नि और बच्चों के साथ कोरोनावायरस के कारण अस्पताल में भर्ती होने के मामले में 25,000 रुपये तक आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह भारत में इस तरह का पहला कदम है। टाटा एआईए ऐसे बेनेफिट देने वाली भारत में पहली कंपनी बन गई है।
कर्मचारियों के लिए पहले से ही कई बेनेफिट
टाटा एआईए ने अपने कर्मचारियों के लिए पहले से ही कई बेनेफिट देने का ऐलान कर रखा है। इनमें कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए मेडिक्लेम पॉलिसी और एक आपातकालीन चिकित्सा फंड ट्रस्ट शामिल है, जो कोरोना की जांच के लिए अस्पताल में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अपने पॉलिसीधारकों और एजेंटों को कोरोना महामारी के दौरान इसी तरह के सहारे की पेशकश करने के इरादे से टाटा एआईए ने अब यह पहल शुरू की है। वैसे टाटा एआईए के सभी कर्मचारी और एजेंट अपने घरों से ही पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे हैं ताकि ग्राहकों को सभी तरह की सेवाएं दी जा सके।
30 जून तक मिलेगा ग्राहकों को लाभ
टाटा एआईए के सभी पॉलिसीधारकों को कोरोना के कारण मृत्यु होने पर डेथ क्लेम के रूप में 5 लाख रुपये या मूल बीमित राशि के बराबर (जो भी कम हो) अतिरिक्त पैसा मिलेगा। यह लाभ 30 जून 2020 या उससे पहले कोरोना से होने वाले वैलिड डेथ क्लेम पर मिलेगा। इसके अलावा अगर इस अवधि के दौरान कोरोना का पता चलता है तो टाटा एआईए के एजेंट अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ 25,000 रुपये तक के हॉस्पिटेलाइजेशन कवर के हकदार होंगे। बता दें कि टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस का लाइफ इंश्योरेंस प्रोटेक्शन स्पेस में क्लेम निपटान अनुपात सबसे अधिक है।
कर्मचारियों को मुहैया की तकनीक
कंपनी ने अपने कर्मचारियों को टेक्नोलॉजी से भी लैस किया है ताकि अत्यधिक सुरक्षा और न्यूनतम अड़चन सुनिश्चित हो और वे घर की सुविधा से लगातार काम करते रहें। बता दें कि कोरोना कवर के अलावा टाटा एआईए ने पहले से ही एजेंट वर्कफोर्स के लिए 3-10 लाख रुपये की रेंज में एक एक्सिडेंटल कवर बना रखा है। इसने अपने कर्मचारियों के लिए मेडिक्लेम पॉलिसी भी बनाई है जो इमरजेंसी मेडिकल फंड्स ट्रस्ट्स के जरिए कर्मचारी के साथ ही उसके परिवार को भी कवर करती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications