अगर आप अक्सर फ्लाइट से ट्रैवल करते है तो आपके लिए काफी अच्छी खबर है। हवाई यात्रा करने वाले ऐसे यात्री जिनके पास सामान नहीं होगा उन्हें अब टिकट की कीमतों में छूट मिलेगी।
नई दिल्ली: अगर आप अक्सर फ्लाइट से ट्रैवल करते है तो आपके लिए काफी अच्छी खबर है। हवाई यात्रा करने वाले ऐसे यात्री जिनके पास सामान नहीं होगा उन्हें अब टिकट की कीमतों में छूट मिलेगी। यात्रा करने के दौरान हल्का बैगेज रखना हमेशा अच्छा विकल्प होता है, लेकिन अब ही आपको इसका एक और बढ़िया फायदा भी मिलगा।

जी हां बिना चेक-इन बैगेज हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्लेन से सफर करने वाले ऐसे यात्री जिनके पास सामान नहीं होगा, उन्हें अब फ्लाइट की टिकटें सस्ती कीमतों पर मिलेंगी, यानी उन्हें फ्लाइट टिकट पर डिस्काउंट मिलेगा। दरअसल, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने आज एक सर्कुलर जारी किया, जिसमें एयरलाइंस को बिना किसी सामान के यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट की कीमतों में छूट देने की अनुमति दी गई है।
डीजीसीए ने दी बड़ी राहत
डीजीसीए की तरफ से जारी सर्कुलर में यह कहा गया कि फीडबैक के आधार पर ऐसा महसूस किया गया है कि यात्रा के दौरान एयरलाइंस की तरफ से जो सेवाएं मुहैया कराई जाती है, कई बार यात्रियों की उनकी जरूरत नहीं होती है। इसलिए सरकार ने तय किया गया है कि यात्रियों को टिकट बुक करने के दौरान यह विकल्प दिया जाए कि वे उस सुविधा को लेना चाहते हैं या नहीं। अभी प्लेन से सफर करने वाले यात्रियों को 7 किलोग्राम केबिन बैगेज और 15 किलोग्राम चेक-इन बैगेज ले जाने पर अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ता है और इसका शुल्क प्लाइट की टिकट में ही शामिल होता है।
सिर्फ केबिन बैग ले जाने पर कम कीमत में मिलेगी प्लेन टिकट
वहीं, चेक-इन बैगेज 15 किलो से अधिक होने पर प्रति किलोग्राम के हिसाब से एक्सट्रा चार्ज देना पड़ता है। डीजीसीए के नए नियम से एयरलाइंस कंपनियां उन यात्रियों को कम कीमत पर टिकट मुहैया करा सकेंगी, जो बिना किसी सामान या केवल केबिन सामान के साथ यात्रा करते हैं। इसका लाभ उठाने के लिए यात्रियों को टिकट बुक करते समय यह घोषणा करनी होगी कि वे कितने सामान ले जा रहे हैं।
टिकट बुक कराने के समय यात्रियों को दी जाएगी जानकारी
एयरलाइंस बैगेज पॉलिसी के मुताबिक, एयरलाइंस कंपनियों को फ्री बैगेज अलाउंस के साथ जीरो बैगेज और नो चेक इन बैगेज फेयर जैसे स्कीम्स लॉन्च कर सकती है। डीजीसीए ने कहा कि इस तरह के स्कीम्स का जानकारी एयरलिंस कंपनियों को यात्रियों को टिकट बुक कराने के समय देनी होगी। एविएशन वॉचडॉग ने एक बयान में कहा कि ये चार्ज रिजनेलब होंगे और टिकट की बुकिंग के समय यात्रियों के इसे प्रमुखता से दिखाया जाएगा, साथ ही इन्हें टिकट पर प्रिंट भी किया जाएगा।
ऐप से बुक करें हवाई टिकट
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications