गूगल अब आपको कमाई करने का मौका दे रहा है। घर बैठे मोबाइल पर कुछ बेहद आसान सवालों का जवाब देकर पैसे कमा सकते हैं।
नई दिल्ली: गूगल अब आपको कमाई करने का मौका दे रहा है। घर बैठे मोबाइल पर कुछ बेहद आसान सवालों का जवाब देकर पैसे कमा सकते हैं। जी हां दिग्गज टेक कंपनी गूगल की तरफ से टास्क मेट सर्विस की टेस्टिंग की जा रही है, जिसकी जल्द भारत में लॉन्चिंग हो सकती है। बता दें कि इस नई सर्विस में यूजर को कुछ टास्ट दिये जाएंगे, जिनके पूरा होने पर यूजर्स कुछ कमाई कर पाएंगे। यूं कहें कि स्किल्ड यूजर गूगल की नई सर्विस से घर बैठे मोटी कमाई कर पाएंगे।

घर बैठे करें कमाई
गूगल की नई टास्क मेट सर्विस ऑनलाइन मोड के जरिए लोगों को काम उपलब्ध कराएगी। यह सारे काम ऑनलाइन मोड से ही घर बैठे किये जा सकेंगे। इसके लिए कहीं आने-जाने की जरूरत नही होगी और न ही किसी डिग्री की जरूरत होगी। गूगल की नई टास्क मेट सर्विस के इस्तेमाल के लिए किसी बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की भी जरूरत नही है। यूजर्स सभी टास्क अपने स्मार्टफोन से पूरा कर पाएंगे। टास्क पूरा होने पर गूगल यूजर को रिवार्ड दिये जाएंगे, जिन्हें कलेक्ट करके कमाई की जा सकेगी।
यूजर कर पाएंगे एक्स्ट्रा कमाई
जैसा कि महामारी के चलते दुनियाभर में बेरोजगारी दर में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। ऐसे दौर में गूगल की नई टास्क मेट सर्विस की मदद से यूजर एक्स्ट्रा कमाई कर पाएंगे। बीटा वर्जन पर गूगल की नई टास्क मेट सर्विस के ऐप को उपलब्ध करा दिया गया है, जहां से यूजर एक्स्ट्रा कमाई कर पाएंगे। Reddit पोस्ट के मुताबिक गूगल के टास्क काफी सिंपल होंगे, जिसमें दुनियाभर से कई तरह के टास्क मिलेंगे। इस टास्ट को कैटेगराइज्ड भी किया जा सकेगा।
यूजर दिये जाएगे ये काम
इसमें यूजर अंग्रेजी से लोकल लैंग्वेज में ट्रांसलेट कर पाएंगे। ट्रांसस्क्रिप्ट, रिकॉर्डिंग स्पोकेन, फोटो एडिटिंग, मैपिंग जैसे काम भी दिये जा सकते हैं। ऐसे में यूजर अपनी स्किल के हिसाब से अपने काम को चुन सकेंगे, जिसके जरिए एक्स्ट्रा कमाई कर पाएंगे। इन काम को कहीं से और किसी भी टाइम किया जा सकेगा। यूजर अपनी कमाई को लोकल करेसी में कलेक्ट कर पाएंगे। इसके लिए यूजर को अपने ई-वॉलेट या अकाउंट को पेमेंट पार्टनर पर रजिस्टर करना होगा। अकाउंट रजिस्टर होने पर यूजरग अपनी कमाई को कैश में निकाल सकेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications