नयी दिल्ली। अगर आप गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है। दरअसल गूगल पे से लेन-देन करने वालों की जेब पर बहुत जल्द एक नया बोझ पड़ने वाला है। गूगल पे ने जनवरी से अपनी वेब ऐप पर पीयर-टू-पीयर पेमेंट को बंद करने का फैसला लिया है। इसकी जगह कंपनी एक इंस्टैंट मनी ट्रांसफर ऑप्शन पेश करेगी। मगर नयी सुविधा फ्री नहीं होगी, बल्कि इसके लिए उपयोगकर्ताओं को चार्ज देना होगा। गूगल पे भुगतान करने की सुविधा के साथ-साथ मोबाइल ऐप या pay.google.com से पैसे भेजने की फैसिलिटी भी देता है।
कितना लगेगा चार्ज
गूगल ने एक नोटिस जारी किया है जिसके माध्यम से उपयोगकर्ताओं को बताया गया है कि वेब ऐप साइट अब अगले साल जनवरी से काम नहीं करेगी। गूगल पे ने कहा है कि 2021 की शुरुआत से उपयोगकर्ता पैसे भेजने और प्राप्त करने के लिए pay.google.com का उपयोग नहीं कर पाएंगे। पैसे भेजने और प्राप्त करने के लिए नए गूगल पे ऐप का उपयोग करना होगा।
क्या कहा कंपनी ने
एक बयान में गूगल पे ने काह है कि 2021 की शुरुआत से आप पैसे भेजने और अन्य लोगों से प्राप्त करने के लिए pay.google.com का उपयोग नहीं कर पाएंगे। पैसे भेजने और प्राप्त करने के लिए नए गूगल पे ऐप का उपयोग करें। बता दें कि पीयर-टू-पीयर पेमेंट के अलावा आप अभी भी वेब ऐप पर पेमेंट मेथड्स का प्रबंधन कर सकते हैं। गूगल पे इंस्टैंट मनी ट्रांसफर्स पर भी शुल्क लेगा। जब आप अपने बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करते हैं तो इसमें 1-3 वर्किंग डेज का समय लग सकता है। डेबिट कार्ड ट्रांसफर आमतौर पर तुरंत हो जाता है। जब आप डेबिट कार्ड से पैसे ट्रांसफर करते हैं तो 1.5 प्रतिशत या 0.31 डॉलर (जो ज्यादा हो) का शुल्क लगता है।
पेश किया नया डिजाइन
पिछले हफ्ते गूगल ने अपने गूगल पे ऐप (एंड्रॉइड और आईओएस दोनों उपयोगकर्ताओं के लिए) में एक बड़ा रीडिज़ाइन पेश किया। नया ऐप न केवल लेनदेन को संभालता है, बल्कि आपको अपने दैनिक खर्च पर भी नज़र रखने की सुविधा देता है। नया गूगल पे ऐप भी डिजिटल भुगतान प्लेटफ़ॉर्म के साथ-साथ एक मैसेजिंग टूल की तरह काम करता है।
क्या है विशेषता
रीडिज़ाइन किया गया गूगल पे ऐप आपको उन लोगों या कॉन्टैक्ट्स को देखने की सुविधा देता है जिनके साथ आप सबसे अधिक बार पैसे की लेन-देन करते हैं। अब आप चैट की तरह ही किसी कॉन्टैक्ट पर क्लिक करने उसके साथ अपने पिछले लेनदेन की डिटेल देख सकेंगे। उसी चैट बॉक्स में आपको भुगतान करने, पैसे का अनुरोध करने या बिल को आपस में बांटने के विकल्प मिलेंगे। फिलहाल गूगल ने अमेरिका में नया ऐप शुरू किया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications