नयी दिल्ली। लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने कारोबारियों को खास तोहफा दिया है। सरकार ने कारोबारियों को जीएसटी दाखिल करने के लिए 3 अतिरिक्त महीनों की मोहलत दे दी है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए सालाना जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि को तीन महीने बढ़ा कर सितंबर 2020 कर दिया है। यानी अब कारोबारी 2018-19 के लिए सितंबर 2020 तक जीएसटी रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। इसी तरह का एक राहत भरा फैसले लेते हुए केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने भी उन ई-वे बिल की वैलिडिटी को बढ़ा दिया है जो 24 मार्च को या उससे पहले जनरेट हुए थे, और उनकी एक्सपायरी 20 मार्च से 15 अप्रैल 2020 के बीच की थी।

दूसरी बार बढ़ाई गई रिटर्न दाखिल करने की तारीख
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि दूसरी बार बढ़ाई है। इससे पहले जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की 30 जून तक के लिए बढ़ाई गई थी। तब सरकार ने कारोबारियों को राहत देते हुए ये भी कहा था कि वे कंपनियां जिनका कारोबार 5 करोड़ रुपये तक का है यदि वे जीएसटी रिटर्न दाखिल करने में देरी करती हैं तो उनसे कोई अतिरिक्त चार्ज, जुर्माना या किसी तरह का ब्याज नहीं वसूला जाएगा। लॉकडाउन के मद्देनजर बतौर राहत कारोबारी भी सरकार से जीएसटी रिटर्न भरने में छूट की मांग कर रहे थे।
जून तक रिटर्न भरना था मुश्किल
ईवाई टैक्स पार्टनर अभिषेक जैन कहते हैं कि पूरा देश लॉकडाउन या आंशिक लॉकडाउन के अदंर है, जिससे उद्योग के लिए जून अंत तक जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा को पूरा करना मुश्किल होता। बढ़ाई गई मोहलत से उद्योग को बहुत जरूरी राहत मिलेगr। साथ ही यह सरकार के कारोबार के अनुकूल रुख को भी दिखाता है। कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन शुरू किया गया था, जिसे अब 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications