नई दिल्ली: आज शनिवार को पेट्रोल और डीजल की एक्साइज ड्यूटी में तीन रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है। आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, शनिवार को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी दर्ज की गई है। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 70 रुपये के नीचे चला गया है। पेट्रोल और डीजल लगातार तीसरे दिन सस्ता हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार (14 मार्च) को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 27 पैसे प्रति लीटर और 31 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। शनिवार को दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में क्रमश: 27 पैसे प्रति लीटर और 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल 13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। दूसरी ओर दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम में क्रमश: 31 पैसे प्रति लीटर और 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। दूसरी ओर मुंबई और चेन्नई में डीजल 17 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

महानगर में पेट्रोल-डीजल के दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार (14 मार्च 2020) को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में ग्राहकों को पेट्रोल क्रमश: 69.87 रुपये, 75.57 रुपये, 72.57 रुपये और 72.57 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है। वहीं चारों महानगर में डीजल क्रमश: 62.58 रुपये, 65.51 रुपये, 64.91 रुपये और 66.02 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications