
Pension Scheme: बुजुर्गो के लिए सरकार कई तरह की पेंशन स्कीम चलाती हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक ऐसी ही पेंशन योजना उत्तर प्रदेश (यूपी) सरकार चला रही हैं। इस योजना में आपको राज्य सरकार की तरफ हर महीने पेंशन दी जाती हैं। इस योजना की खास बात यह है कि आपको इस योजना में एक भी रूपये निवेश करने की जरूरत नही होती हैं यानी बिना इन्वेस्टमेंट के आपको पेंशन का फायदा मिलेगा, तो आइए जानते हैं यूपी सरकार की इस पेंशन योजना के बारे में सारी डिटेल।
किसको मिलेगा इस योजना का लाभ
यूपी सरकार की तरफ से चलाई जा रही इस वृद्धा पेंशन योजना में 60 साल और 60 साल से अधिक आयु के लोगों को पेंशन दी जाती है। अगर कोई व्यक्ति शहर में रहता है और जिसके परिवार की आय सालाना 56,460 रूपये है और गांव में रहने वाले व्यक्ति की सालाना आय 46,080 रूपये से कम है, तो फिर उन लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार की इस पेंशन योजना का लाभ मिलता है।
कितनी मिलती है पेंशन
जिन व्यक्ति की आयु 60 से 79 वर्ष है। यूपी सरकार उन व्यक्ति को हर महीने 1 हजार रु की पेंशन देती है। इसमें यूपी सरकार की तरफ 800 रूपये की राशि और केंद्र सरकार की तरफ से 200 रूपये की राशि दी जाती है। वहीं, 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिक को भी 1 हजार रु की पेंशन देती है। इसमें यूपी सरकार की तरफ से 500 रूपये और केंद्र सरकार की तरफ से 500 रूपये की राशि दी जाती है।
कैसे करें आवेदन
आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके लिए आपको एसएसपीवाई-यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर जाना होगा। आपको फॉर्म को पूरी तरह से फिल करना होगा। इसके बाद आपको सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स जन्म प्रमाण पत्र,पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, वोटर आईडी, आय प्रमाण पत्र और बैंक खाते की जानकारी देना जरूरी है। जब फॉर्म को सबमिट कर देते है। इसके बाद भरी गई सभी जानकारी की जांच की जाती है। अगर भरी गई सभी जानकारी सही पाई जाती है, तो फिर इसके बाद वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन की राशि हर महीने मिलना शुरू हो जाती है।
More From GoodReturns

Retirement Plannig: सरकार दे रही है गारंटीड पेंशन...हर महीने ₹55 जमा करें, बुढ़ापे में पाएं ₹3000 पेंशन!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications