आपको याद दिला दें कि पिछले साल ही आईआरसीटीसी का आईपीओ लॉन्च हुआ था, अब मोदी सरकार आईआरसीटीसी में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। जी हां सरकार आईआरसीटीसी में 15-20 हिस्सेदारी बेच सकती है।
नई दिल्ली: आपको याद दिला दें कि पिछले साल ही आईआरसीटीसी का आईपीओ लॉन्च हुआ था, अब मोदी सरकार आईआरसीटीसी में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। जी हां सरकार आईआरसीटीसी में 15-20 हिस्सेदारी बेच सकती है। सरकार ने आईआरसीटीसी में ऑफर फॉर सेल (ओएफसी) के जरिए 15-20 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई है। माना जा रहा है कि ये ट्रांजेक्शन कम से कम किस्तों में पूरा किया जाएगा।

पिछले महीने ही निवेश व सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) ने मर्चेंट बैंकर्स से 10 सितंबर तक इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) में स्टेक सेल का प्रबंधन करने के लिए बोलियां मंगाई थीं। बता दें कि ऑफर फॉर सेल्स में कम से कम 25 फीसदी शेयर म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस कंपनियों जैसे इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए सुरक्षित रहते हैं। सरकार की अभी आईआरसीटीसी में 87.40 फीसदी हिस्सेदारी है। सेबी के पब्लिक होल्डिंग नॉर्म का पालन करने के लिए सरकार कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 75 फीसदी पर ला रही है।
आईआरसीटीसी में हिस्सेदारी बिक्री को लेकर संभावित बिडर्स के साथ 4 सितंबर को प्री-बिड मीटिंग हुई थी। डीआईपीएएम ने अब संभावित बिडर्स द्वारा रखी गई क्वेरीज पर अपनी प्रतिक्रिया को वेबसाइट पर पोस्ट कर दिया है। इंटेंडेड स्टेक डायल्यूशन परसेंटेज के मामले में क्वेरी को लेकर डीआईपीएएम ने कहा कि इंडीकेटिव परसेंटेज 15 से 20 फीसदी तक है। सटीक डिटेल्स चुनिंदा मर्चेंट बैंकर्स के साथ शेयर की जाएंगी। यह पूछे जाने पर कि सरकार, मर्चेंट बैंकर को हर सिंगल ट्रांजेक्शन पूरा होने पर भुगतान करेगी या फिर इसे सभी ट्रांजेक्शन पूरे होने के बाद एक साथ किया जाएगा, डीआईपीएएम ने कहा कि सरकार ओएफएस ओवरहैंग नहीं चाहेगी और इसलिए ट्रांजेक्शंस सीमित संख्या मे पूरे किए जाएंगे। यह सुझाव मार्केट कंडीशंस को ध्यान में रखकर मर्चेंट बैंकर्स का है। अगर ट्रांजेक्शन के एक से ज्यादा राउंड होते हैं तो मर्चेंट बैंकर्स को प्रो रोटा पेमेंट होगा।
शेयर बाजार में 2019 में हुई थी आईआरसीटीसी की एंट्री
इस बात की जानकारी दें कि शेयर बाजार में आईआरसीटीसी की एंट्री अक्टूबर, 2019 में हुई थी। कॉरपोरेशन का शेयर 320 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 626 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ। आज कॉरपोरेशन का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 2.57 फीसदी गिरकर 1,378.05 रुपये पर बंद हुआ। कॉरपोरेशन रेलवे में केटरिंग सर्विस देता है. इसके साथ ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग और पैकेज्ड वाटर बेचता है। आईआरसीटीसी एशिया पैसिफिक की व्यस्ततम वेबसाइट में शामिल है। इसके जरिये हर महीने 2.5-2.8 करोड़ टिकट की बिक्री होती है। रोजाना इसकी वेबसाइट पर 7 करोड़ से ज्यादा लोग विजिट करते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications