Government Bond: आजकल कोई भी सपना पूरा करना हो तो उसके लिए पैसों की जरूरत सभी को होती है। इतना ही नहीं अगर आपको अपना आगे का जीवन भी बेहतर ढंग से जीना है तो आपको सही जगह पर इन्वेस्टमेंट करना होता है। आपको घर बनाना हो या फिर अपनी पसंद की कर खरीदनी हो पैसों की जरूरत हर जगह होती है। सिर्फ आम आदमी ही नहीं सरकार भी अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए उधार लेती है और इसके लिए बॉन्ड जारी करती है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि सरकार के द्वारा 1 फरवरी को जारी किए गए अंतरिम बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल को नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है।
इस दौरान राजस्व की कमी को पूरा करने के लिए सरकार 14.13 लाख करोड रुपए का बॉन्ड लेकर आने वाली है। अगर आप इसमें पैसे इन्वेस्ट करते हैं, तो आपको जबरदस्त रिटर्न मिलता है। साथ ही यह मार्केट रिस्क से भी एकदम मुक्त है, तो आपका पैसा सुरक्षित रहता है। आइए आपको गवर्नमेंट बॉन्ड के बारे में बताते हैं।

बताते चले कि गवर्नमेंट बॉन्ड सरकार की प्रतिभूतियों यानी गवर्नमेंट सिक्योरिटी होती हैं। सरकार को जब भी पैसों की जरूरत पड़ती है तो वह बॉन्ड के जरिए इस रकम का जुगाड़ करती है।
सरकार द्वारा इन बॉन्ड्स को कई नाम से चलाया जाता है और इनमें आपको अलग-अलग विकल्प भी मिलते हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से ले सकते हैं। सावरेन गोल्ड बॉन्ड भी सरकार के इन्हीं बॉन्ड्स में से एक है। सरकारी बॉन्ड के तहत ट्रेजरी बिल, कैश मैनेजमेंट बिल और राज्य विकास ऋण जैसे कई और विकल्प मौजूद हैं।
सरकार द्वारा जारी किए जा रहे हैं इस बंद में रिटेल निवेशकों को इन्वेस्टमेंट का मौका मिलेगा या नहीं यह तो बॉन्ड आने के बाद ही पता चलेगा। ज्यादातर सरकार द्वारा जारी किए गए बॉन्ड में बड़े इंस्टीट्यूशन बैंक और एनबीएफसी पैसा लगाते हैं।
स्टेबल इंटरेस्ट रेट और कैपिटल की सुरक्षा के चलते ज्यादातर बड़े इन्वेस्टर सरकार के बॉन्ड में पैसे लगते हैं। हालांकि भारत सरकार की गोल्ड बांड जैसी स्कीम में रिटेल इन्वेस्टर्स की भी जबरदस्त हिस्सेदारी है। इसमें एक फिक्स टाइम पीरियड के बाद सरकार अपने इन्वेस्टर्स का पैसा ब्याज सहित लौट आई है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा एक प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है, जिसे आप यहां से (https://rbiretaildirect.org.in/#/) विजिट कर सकते हैं। इस प्लेटफार्म का नाम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रिटेल डायरेक्ट है। इस प्लेटफार्म पर जाकर गवर्नमेंट के बॉन्ड में इन्वेस्टमेंट की पूरी बातें जान सकते हैं। इसके साथ ही यहीं से आप सीधे सरकारी सिक्योरिटीज में इन्वेस्ट भी कर सकते हैं।
इन पर आपको अच्छा खासा रिटर्न मिलता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की इस वेबसाइट पर जाकर आप सरकार द्वारा जारी किए गए बंद का रिटर्न और टाइमिंग देखकर अपने पैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं। इनमें आपका पैसा सुरक्षित रहता है और एक समय के बाद आपको जबरदस्त रिटर्न भी देता है। आप इनमें बेहतर इंटरेस्ट रेट और मेच्योरिटी टाइम देखकर अपने हिसाब से इन्वेस्ट कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications