
PMVVY scheme : आज के समय में कई सारी निवेश की योजनाएं आ चुकी हैं। अगर व्यक्ति इन योजनाओं में निवेश करता हैं, तो फिर वो अपना एक बेहतर भविष्य बना सकता हैं। आज के समय में 60 साल एक ऐसी आयु हैं। जिसमें व्यक्ति शांति में रहकर एक बेहतर तरीके से बाकी का जीवन जीना चाहता हैं। ऐसे में ये योजना आपके लिए बहुत लाभ दायक हो सकती हैं। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री वय वंदना योजना हैं। इस योजना मे व्यक्ति को रिटायरमेंट के बाद मंथली पेंशन मिलती हैं। इस योजना को में पति-पत्नी एक साथ पेंशन ले सकते हैं। इस योजना में दोनों को 18,500 रु पेंशन ले सकते हैं। इस योजना में नुकसान की संभावना नहीं है और आपको सारा निवेश 10 वर्ष बाद मिल जाएगा।
15 लाख रु अधिकतम लिमिट हैं
26 मई 2020 को सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी। अगर आप इस योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो फिर आप इस योजना में 31 मार्च 2023 तक इन्वेस्ट कर सकते हैं। भारत सरकार के तरफ से लायी गयी ये योजना एक सामाजिक सुरक्षा योजना और पेंशन योजना है। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना को एलआईसी की तरफ से चलाया जाता है। अगर आपको इस योजना में निवेश करना हैं, तो इस योजना में निवेश की अधिकतम लिमिट 15 लाख रु है।
एक और प्लान है इस स्कीम में
यह जो प्रधानमंत्री वय वंदना योजना हैं इस योजना में एक प्लान ऐसा भी हैं। यदि पति-पत्नी दोनों 60 वर्ष की आयु को पूरी कर चुके हैं, तो वे अलग से 15 लाख रु की राशि को निवेश कर सकते हैं। अगर पहला व्यक्ति पैसे निवेश करते हैं, तो उसकी निवेश की लिमिट 7.5 लाख रुपये थी, जिसके बाद ये जो राशि हैं। उस राशि को दोगुना कर दिया जाएगा। अन्य योजना की तुलना में इस योजना में सिनियर सिटिजन को अगर निवेश करते हैं, तो फिर उन सिनियर सिटिजन को अधिक ब्याज मिलेगा। इस योजना में 60 साल या फिर उससे अधिक आयु के जो लोग हैं। वो महीने के आधार पर या फिर सालाना आधार पर पेंशन का चयन कर सकते हैं।
ज्यादा कमा सकते है शादीशुदा
अगर कोई शादीशुदा जोड़ा है। जो इस योजना में 15 लाख रु का निवेश करता है, तो फिर कुल 30 लाख रु की राशि जमा हो जायेगी। इस योजना में जो वार्षिक ब्याज है। वो 7.40 प्रतिशत है यानी निवेश पर आपको वार्षिक ब्याज 222000 रुपए होगी। इस ब्याज को 12 महीने में बाटा जाएं, तो यह 18500 रुपए होगी। यह राशि हर महीने आपको पेंशन के रूप में मिलेगी। वहीं अगर कोई एक व्यक्ति है। जो इस योजना में निवेश करता है और वह 15 लाख रु सालाना निवेश करता है, तो वह ब्याज के रूप में 1 लाख 11 हजार रु ब्याज के रूप में प्राप्त कर सकता है और उस व्यक्ति को हर महीने 9250 रु पेंशन के रूप में मिलेगी।
पैसे वापस 10 वर्षो में
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 10 वर्षो की है। हालांकि आपके जो जमा पैसे है। उस राशि पर आपको हर महीने पेंशन मिलती है। अगर आप इस योजना से 10 वर्षों तक जुड़े हुए रहते है, तो फिर आपको 10 साल बाद आपने जो पैसा निवेश किया है। वो पैसा आपको वापस मिल जाएगा। वहीं आप इस स्कीम को आप कभी भी छोड़ सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications