नई दिल्ली, मई 8। बड़ी फैमिली के लिए बड़ी कार चाहिए होती है। अगर आप बड़े परिवार के लिए छोटी कार यानी 5 सीटर कार खरीद लें तो मजा नहीं आएगा। बड़ी फैमिली के लिए तो आपको 7-सीटर कार की जरूरत होगी। अगर आप पूरे परिवार के लिए एक बड़ी एसयूवी खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा की स्कॉर्पियो आपके लिए बेस्ट रहेगी। इस कार को ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में पसंद किया जाता है। शानदार डिजाइन और खूबसूरत मॉडल वाली इस कार को भारत में लाखों लोग पसंद करते हैं। मगर एक समस्या है और वो है कीमत। स्कॉर्पियो की शुरुआती की कीमत ही 12.31 लाख रु है। ऐसे में हर व्यक्ति ये कार नहीं खरीद पाएगा। पर हम आपको दूसरा ऑप्शन बताते हैं, जिससे आप ये कार काफी कम कीमत पर खरीद पाएंगे।
सिर्फ 2 लाख रु में मिल रही महिंद्रा स्कॉर्पियो
स्कॉर्पियो की कीमत के कारण हर कोई इस कार को नहीं खरीद पाएगा। मगर यदि आप नयी स्कॉर्पियो न खरीद पाएं तो सेकंड हैंड से भी काम चला सकते हैं। भारत में अब सेकंड कारों और बाइकों का बाजार काफी बड़ा हो गया है। लोग धड़ाधड़ पुरानी गाड़ियां खरीदते हैं। इसीलिए अब पुरानी गाड़ियों के कई प्लेटफॉर्म भी हैं। इन्हीं में से एक जगह पुरानी स्कॉर्पियो सिर्फ 2 लाख रु में मिल रही है।
कहां से खरीदें सेकंड हैंड स्कॉर्पियो
देश में अब नई कारों के साथ ही सेकंड हैंड कारों की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है। लोग अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से सेकंड हैंड कार खरीदते और बेचते भी हैं। इनमें कार कंपनियां, डीलर और ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी-बिक्री करते हैं। ऐसा ही प्लेटफॉर्म है ओएलएक्स। आपने ओएलअक्स का नाम पहले भी सुना होगा, जहां पुरानी चीजें खरीदी और बेची जाती हैं। यहां कारों में भी डीलिंग हो रही है।
शानदार है ऑफर
इस समय ओएलएक्स पर जो महिंद्रा स्कॉर्पियो बिक रही है उसकी कीमत सिर्फ 1.95 लाख रु तय की गयी है। वेबसाइट पर स्कॉर्पियो के लिए किए गए मॉडल की बात करें तो ये 2014 का मॉडल है। ये वेरिएंट एस-4 कार है, पर इसका ट्रांसमिशन ऑटोमैटिक है। ये कार अब तक करीब साढ़े 9 लाख किमी चली है। तो अगर आप ये कार खरीदना चाहते हैं तो देर न करें।
और भी बहुत से ऑप्शन
अगर आप सेकंड हैंड स्कॉर्पियो खरीदना चाहते हैं तो ओएलएक्स बेवसाइट पर जाकर सर्च कर सकते हैं। यहां हम आपके एक साथ एक लिंक (https://www.olx.in/en/delhi_g4058659/cars_c84/q-scorpio?isSearchCall=false) शेयर कर रहे हैं, जिससे आप डायरेक्ट सभी पुरानी स्कॉर्पियो की डिटेल ले सकते हैं, जो इस समय ओएलएक्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
कार में नहीं है कोई दिक्कत
इस खबर में हम जिस कार की डिटेल दे रहे हैं, उसके इंजन या बॉडी में कोई दिक्कत नहीं है। बाकी कोई भी सेकंड हैंड कार खरीदने से पहले ध्यान रहे कि उसकी डिटेल, डॉक्यूमेंट्स और गाड़ी की कंडीशन जरूर देखें। साथ ही कार की एक्सीडेंट हिस्ट्री भी देख लें। पेमेंट करने से पहले गाड़ी की पूरी तरह जांच कर लें। ऐसा ही एक और सेकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म है कार्स 24। आप वहां से भी सेकंड हैंड कार खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications