नयी दिल्ली। भारत में शादी पर बहुत अधिक खर्च किया जाता है। घर में चाहे शादी बेटी की या फिर बेटे की ये एक ऐसा मौका होता है जब पैसा खर्च करने में कोई कोताही नहीं बरती जाती। असल में शादी भारत में पूरे जीवन का एक खास अवसर माना जाता है। कुछ लोग तो निवेश करके पैसा भी शादी के लिए ही जोड़ते हैं। बल्कि अब तो कुछ फंड हाउस और फाइनेंस कंपनियां शादी पर खर्च करने के लिए निवेश को कहती हैं। मगर एक देश ऐसा भी है जहां आपको शादी पर उलटे पैसे मिलेंगे। जी हां जापान में शादी करने पर 4.20 रु की मदद की दी जाएगी। आइए जानते हैं इस स्कीम की पूरी हकीकत।
ये है जापान सरकार का मकसद
अगले साल अप्रैल से जापानी सरकार नव-विवाहितों को 600,000 येन (करीब 4.20 लाख रु) देना शुरू करेगी। इसके पीछे सरकार का मकसद देश की गिरती जन्म दर को बढ़ावा देना है। शादी पर पैसा देने की ये स्कीम जापान में नई नहीं है। अभी जापान में लगभग 281 नगर पालिकाएं उन नव-विवाहित जोड़ों को 300,000 येन (2.10 लाख रु) की मदद देती हैं, जिसमें दोनों (पति और पत्नी) की आयु 34 वर्ष या उससे कम हो और उनकी संयुक्त इनकम 48 लाख येन से ज्यादा न हो। नई स्कीम का फायदा उन लोगों को मिलेगा जो ऐसी नगरपालिका में रहते हैं जो जापान सरकार की "न्यू मैरिज लाइफ सपोर्ट प्रोजेक्ट" को स्वीकार करें।
बूढों का देश बन गया जापान
असल में जापान बूढ़ों का देश का बन गया है। वहां की नौजवान पीढ़ी शादी करने से बचती या फिर बहुत देर से शादी करती है। इसलिए वहां जन्म दर काफी गिर रही है। इसीलिए सरकार इन पैसों से जापान में लोगों को शादी करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है ताकि वहां फिर से जन्म दर बढ़ सके। बता दें कि जापान में 100 से अधिक आयु वाले सबसे ज्यादा लोग रहते हैं।
कितनी है जन्म दर
पिछले साल जापान में जन्म दर 1.42 फीसदी थी, जिसके इस साल कुछ बढ़ कर 1.8 फीसदी रहने का अनुमान है। करीब 12.68 करोड़ की जनसंख्या वाले जापान में यदि जन्म दर की हालत ऐसी ही रही एक अनुमान के अनुसार 2040 तक वहां की कुल आबादी का 35 फीसदी से ज्यादा हिस्सा बुजुर्गों का होगा। इसी स्थिति से बचने के लिए सरकार इस विशेष योजना को लेकर आई है।
किसे मिलेगा फायदा
इस योजना का फायदा उठाने वाले कपल के लिए कुछ शर्तें हैं। पति-पत्नी की आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा दोनों की मिला कर इनकम अधिकतम 38 लाख रु ही होनी चाहिए। वहीं जिस कपल की आयु 35 साल से कम रहेगी उनके लिए अधिकतम इनकम 33 लाख रु तय की गई है। ऐसे कपल को सरकार से 2.11 लाख रु मिलेंगे।
कितने बच्चों का हुआ जन्म
जापान लंबे समय से अपनी कम जन्म दर से जूझ रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल देश में जन्म लेने वाले बच्चों की अनुमानित संख्या 864,000 तक गिर गई, जो 1899 में रिकॉर्ड्स शुरू होने के बाद अब तक सबसे कम है। जन्म दर में इतनी बड़ी गिरावट के पीछे काफी हद तक जापानियों का देर से शादी करने या सिंगल रहना है।
पैसा न होना भी बड़ी वजह
कुछ साल सामने आए एक सर्वे में सामने आया था कि पैसों की कमी भी जापान में लोगों के शादी न करने की बड़ी वजह है। सर्व के अनुसार 25-34 साल के करीब 30 फीसदी गैर-शादीशुदा युवकों ने पैसों की कमी को शादी न करने की वजह बताया था। जबकि युवतियों में ये आंकड़ा 18 फीसदी रहा था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications