नई दिल्ली। हेल्थकेयर और वेलनेस प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी न्यूरेका लिमिटेड के आईपीओ की शानदार लिस्टिंग हुई है। इस शानदार लिस्टिंग के चलते निवेशकों का पैसा कुछ ही समय में डेढ़ गुना बढ़ गया है। न्यूरेका लिमिटेड का शेयर आज बीएसई पर 59 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ है। कंपनी ने आईपीओ में अपने शेयर को 400 रुपये पर ऐलाट किया था। वहीं यह आज बीएसई पर 635 रुपये के रेट पर लिस्ट हुआ है। न्यूरेका लिमिटेड का आईपीओ 15 फरवरी से 17 फरवरी 2021 तक निवेश के लिए खुला हुआ था। इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 166 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था।

ये था प्राइस बैंड
हेल्थकेयर और वेलनेस प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी न्यूरेका लिमिटेड के आईपीओ के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है, लेकिन कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 396 रुपये से लेकर 400 रुपये का रखा था। बाद में कंपनी ने इसे 400 रुपये के भाव पर ऐलाट किया था। आईपीओ में इस शेयर के लिए लॉट साइज 35 शेयरों का था। इस प्रकार न्यूनतम 35 शेयर के लिए 14000 रुपये निवेश करना जरूरी था।
ऐसे पैसा खर्च करेगी कंपनी
हेल्थकेयर और वेलनेस प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी न्यूरेका लिमिटेड ने आईपीओ से मिले पैसों के बारे में बताया है कि वह इसका इस्तेमाल कैसे करेगी। जानकारी के अनुसार आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी की कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। इसके अलावा जनरल कॉरपोरेट जरूरतों में इसका इस्तेमाल किया जाएगा।
जानिए कितना हुआ था यह आईपीाअे सब्सक्राइब
न्यूरेका के आईपीओ को निवेशकों ने अच्छा रिस्पांस दिया था। आईपीओ को करीब 40 गुना बोलियां मिली थी। इसमें से क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्सन 3.10 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 31.59 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसके अलावा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 166.65 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications