नई दिल्ली, 29 अप्रैल। इस समय पेट्रोल के दाम काफी ऊपर चढ़ गए हैं। ऐसे में आपके लिए पेट्रोल बाइक या स्कूटर के बजाय इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। क्योंकि इलेक्ट्रिक स्कटूर को चलाने पर प्रति किलोमीटर का खर्च बहुत कम आता है। अगर आपके पास पहले से पेट्रोल बाइक है तो आप इसे बेच कर नयी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद सकते हैं। हम आपको इसका आसान तरीका बताएंगे कि कैसे पेट्रोल बाइक के एक्सचेंज पर आपको एक दम नयी इलेक्ट्रिक स्कूटर मिल सकती है।
किसने की शुरुआत
यूज्ड टू-व्हीलर खरीदने-बेचने के लिए ओम्नी चैनल प्लेटफॉर्म क्रेडआर ने ई-बाइक ब्रांड क्रेयॉन मोटर्स के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत आप किसी भी पुरानी पेट्रोल बाइक के बदले क्रेयॉन मोटर्स का कोई नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद सकते हैं। इस टाई-अप के तहत ग्राहक किसी भी पेट्रोल दोपहिया वाहन से क्रेयॉन मोटर्स की ई-बाइक में अपग्रेड कर सकते हैं। बता दें कि जब आप पुरानी पेट्रोल बाइक को एक्सचेंज करेंगे तो क्रेडआर उसकी कीमत तय करेगी। इससे आपके लिए नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का दाम घट जाएगा। एक तरीके का एक्सचेंज ऑफर है।
किन शहरों में चल रहा है ऑफर
वर्तमान में यह प्रोग्राम दिल्ली एनसीआर और जयपुर में चल रहा है। जल्द ही इसे बैंगलोर और पुणे सहित देश भर के अन्य शहरों में शुरू किया जाएगा। माना जा रहा है कि भारत में ई-मोबिलिटी सेक्टर कोविड-19 महामारी के बाद बदलने जा रहा है। इससे ई-वाहनों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। जैसे कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री में तेजी आएगी, वैसे ही सेकंड हैंड ई-टू व्हीलर्स की बिक्री में भी बढ़ोतरी होगी।
एक्सचेंज में नहीं होगी कोई दिक्कत
ग्राहकों को इलेक्ट्रिक बाइक के लिए इस्तेमाल किए गए टू-व्हीलर वाहनों के बिना किसी दिक्कत के एक्सचेंज की सुविधा दी जाएगी। साथ ही उन्हें कुछ ही दिनों में नया वाहन दे दिया जाएगा। क्रेडआर के अनुसार आपकी पुरानी बाइक के लिए प्रोप्राइट्री प्राइसिंग ऐपलिकेशन के जरिए जनरेट किया जाएगा। लेन-देन को पूरा करने के लिए, क्रेडआर दस्तावेजों और पेट्रोल दोपहिया की हालत की जांच करेगी।
इंडियन मोबिलिटी में हो रहा बड़ा बदलाव
बता दें कि एक्सचेंज कीमत को नई क्रेयॉन मोटर्स ई-टू व्हीलर की अंतिम कीमत पर एडजस्ट कर दिया जाएगा। इलेक्ट्रिक वाहनों के ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे भारतीय मोबिलिटी इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव आ रहा है। कंपनी का दावा है कि ग्राहकों को क्रेयॉन स्कूटर खरीदते समय अपने पुराने दोपहिया वाहनों के एक्सचेंज में किसी परेशानी का सामना नहीं करना होगा।
बढ़िया प्लेटफॉर्म है क्रेडआर
क्रेडआर सेकंड हैंड बाइक या स्कूटर खरीदने के लिए काफी बेहतर प्लेटफॉर्म है। यहां आपको सभी तरह के दोपहिया वाहन किफायती रेट पर मिल सकते हैं। क्रेडआर पुरानी बाइकों को एक दम फिट करके बेचती है। आपको आसान आरसी ट्रांसफर की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही कंपनी की तरफ से वारंटी भी दी जाएगी। कम बजट या पहली बार बाइक खरीदने वालों के लिए ये प्लेटफॉर्म काफी बढ़िया है। जिस प्लेटफॉर्म के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वहां से आप सेकंड हैंड बाइक और स्कूटर काफी कम दाम पर खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications