दिवाली से पहले आप भी अपने घर नई कार ला सकते है। ऑटोमोबाइल कंपनियां खरीदारों को नई कार खरीदने के लिए लुभाने और बिक्री को पटरी पर लाने के लिए आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही हैं।
नई दिल्ली: दिवाली से पहले आप भी अपने घर नई कार ला सकते है। ऑटोमोबाइल कंपनियां खरीदारों को नई कार खरीदने के लिए लुभाने और बिक्री को पटरी पर लाने के लिए आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही हैं। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने अपने एनुअल फेस्ट द ग्रेट होंडा फेस्ट की घोषणा कर दी है।

यह फेस्ट उन ग्राहकों के लिए है, जो इस त्योहारी सीजन में नई कारें खरीदने की योजना बना रहे हैं। त्योहारों के मौके पर, एचसीआईएल अपने मॉडलों पर कई आकर्षक ऑफर पेश कर रहा है। इन ऑफर्स का फायदा भारत भर में सभी होंडा डीलरशिप पर लिया जा सकता है।
होंडा की इन मॉडल पर धासूं ऑफर
होंडा की कारों पर अक्टूबर माह के ऑफर का एलान हो चुका है। होंडा की अमेज, डब्लूआर-वी, नई जैज, 5th जनरेशन सिटी और सिविक सेडान को 2.50 लाख रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। बता दें कि सबसे अधिक फायदा होंडा सिविक पर है। होंडा कारों पर मिल रहे फायदों में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, फ्री एक्सटेंडेड वॉरंटी शामिल हैं। हालांकि जानकारी दें आपको कि होंडा कार्स के अक्टूबर ऑफर का फायदा उठाने के लिए 31 अक्टूबर 2020 तक लिया जा सकता है।
- मॉडल ऑफर
- होंडा अमेज 47,000 रुपये तक
- 5th जेन होंडा सिटी 30,000 रुपये तक
- होंडा जैज़ 40,000 रुपये तक
- होंडा डब्ल्यूआर-वी 40,000 रुपये तक
- होंडा सिविक 2,50,000 रुपये तक
कार खरीदने का शानदार मौका
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं डायरेक्टर, मार्केटिंग एंड सेल्स, ने इन रोमांचक ऑफर्स के बारे में अपने विचार साझा करते हुए कहा इस मुश्किल दौर में हमने अपने ग्राहकों के लिए त्योहारी सीजन को और अधिक फायदेमंद और सुखद बनाने के लिए, इस महीने ग्रेट होंडा फेस्ट पेश किया है। इस ग्रेट होंडा फेस्ट में हम अपनी कारों पर बेहद शानदार ऑफर पेश कर रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों के लिए कार की खरीदारी का यह सबसे अच्छा समय है। इस संकट के दौरान, जहां पर्सनल कार की मांग में तेजी आई है, ऐसे में यकीन है कि ग्राहकों को ये ऑफर काफी पसंद आएंगे और इससे नई कारों की मांग में तेजी आएगी। अपने ग्राहकों को खरीदारी के आसान विकल्प प्रदान करने के लिए, अलग अलग फाइनेंस पार्टनर्स के साथ स्मार्ट फाइनेंस विकल्प विकसित किए गए हैं। इसके तहत ग्राहकों को लंबी अवधि के और आसान ईएमआई विकल्प पेश किए जा रहे हैं।
पुरानी होंडा कार बेचते है तो भी मिलेगा फायदा
बता दें कि ग्राहकों को ये ऑफर नई कार खरीद पर कैश डिस्काउंट, एक्सटेंडेड वारंटी और होंडा केयर मेंटेनेंस प्रोग्राम के रूप में दिए जा रहे हैं। मौजूदा होंडा ग्राहक यदि अपनी पुरानी होंडा कार बेचते हैं तो उनके लिए लॉयल्टी बोनस और विशेष एक्सचेंज लाभों के अतिरिक्त फायदे भी उपलब्ध हैं। कंपनी ने कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ भी साझेदारी की है, जिससे ग्राहकों को 100 प्रतिशत तक ऑन-रोड फायनेंस, कम ईएमआई पैकेज और लंबी अवधि के कर्ज प्रदान किए जा सकें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications