नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो और एयरटेल के पोर्टफोलियो में कई शानदार प्लान हैं। इनमें आपको 1 महीने से लेकर एक साल तक के लिए डेटा और कॉलिंग बेनेफिट वाले प्लान भी मिल जाएंगे। यहां आपको इन दोनों कंपनियों के 365 दिनों तक की वैलिडिटी वाले प्लान्स की डिटेल बताएंगे, जिनमें आपको रोज 2 जीबी तक डेटा के साथ अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट मिलेंगे। साथ ही आपको कई बेहतरी ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी भी मिलेगा। इन प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत ये है कि आपको एक बार पैसे खर्च करने एक साल तक हर महीने मोबाइल मोबाइल रिचार्ज नहीं करवाना होगा। आइये जानते हैं इन कंपिनयों के लंबी अवधि वाले प्लान्स में मिलने वाले बेनेफिट्स के बारे में।
जियो का 2399 रु वाला प्लान
जियो के 2399 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इस प्लान में आपको रोज 2 जीबी डेटा और रोजाना ही 100 एसएमएस मिलेंगे। जियो से जियो अलिमिटेड कॉलिंग के अलावा जियो से अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए आपको पूरे साल के लिए कुल 12000 मुफ्त मिनट मिलेंगे। साथ ही जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
जियो का 2121 रु वाला प्लान
जियो के 2121 रु वाले प्लान में आपको रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की है, जिसमें जियो से जियो अलिमिटेड कॉलिंग के अलावा जियो से बाकी नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए आपको पूरे साल के लिए कुल 12000 मुफ्त मिनट मिलेंगे। साथ ही जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। आपको रोज 100 मुफ्त एसएमएस भी मिलेंगे।
जियो का लॉन्ग टर्म प्लान
जियो का यह प्लान 4999 रु का है, जिसमें आपको पूरे साल के लिए 350 जीबी डेटा के अलावा रोज 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे। साथ ही जियो से जियो अलिमिटेड कॉलिंग के अलावा जियो से बाकी नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए आपको पूरे साल के लिए कुल 12000 मुफ्त मिनट मिलेंगे। इसके अलावा इस प्लान में भी जियो ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन का बेनेफिट मिलेगा।
एयरटेल का 1498 रु वाला प्लान
एयरटेल के 1498 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इस प्लान में आपको सभी नेटवर्कों पर रोमिंग सहित अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग, कुल 24 जीबी डेटा और टोटल 3600 फ्री एसएमएस मिलेंगे।
एयरटेल का 2398 रु वाला प्लान
एयरटेल के 2398 रु वाले प्लान की वैलिडिटी भी 365 दिनों की है। इस प्लान में भी आपको सभी नेटवर्कों पर रोमिंग सहित अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। इसके अलावा आपको रोज 1.5 जीबी डेटा और 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे।
एयरटेल का 2498 रु वाला प्लान
एयरटेल के 2498 रु वाले प्लान की वैलिडिटी भी 365 दिनों की है। इस प्लान में सभी बेनेफिट 2398 रु वाले प्लान जैसे ही हैं। मगर इसमें डेटा अधिक मिलता है। इस प्लान में आपको रोज 2 जीबी डेटा मिलता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications