नयी दिल्ली। हाल ही में कुछ दिन तक आयी गिरावट के बाद एक बार फिर शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर की तरफ बढ़ता दिख रहा है। आज मंगलवार को भी शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 450 अंकों की तेजी के साथ 50,296 पर बंद हुआ। पिछले साल जून से शेयर बाजार लगातार नयी ऊंचाइयों की तरफ बढ़ा है। जिन निवेशकों के पास बढ़िया शेयर रहे, वो कुछ ही महीनों में मालामाल हो गए। अभी भी कई शेयर ऐसे हैं, जिनके एक्सपर्ट्स का मानना है कि वो आने सिर्फ 1-2 हफ्तों में तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे 3 बेस्ट शेयरों की जानकारी देंगे।
इंडिया सीमेंट
इंडिया सीमेंट का शेयर इस समय 176.50 रु पर है। मगर ये शेयर 225 रु तक जा सकता है। यानी ये शेयर मौजूदा भाव से 27.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है। सिर्फ 2 हफ्तों में इतना रिटर्न एक अच्छा सौदा होगा। बता दें कि आज इंडिया सीमेंट के शेयर में मजबूती आई है। इस समय इंडिया सीमेंट की मार्केट कैपिटल 5,469.69 करोड़ रु है। ये सीमेंट उद्योग की एक नामी कंपनी है।
भारत पेट्रोलियम
भारत पेट्रोलियम का शेयर इस समय 469 रु पर है। मगर इस शेयर के लिए 510 रु का टार्गेट रखा गया है। यानी प्रति शेयर निवेशकों को 41 रु की कमाई हो सकती है। प्रतिशत में देखें तो आपको 8.7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। इतना रिटर्न आपको एफडी से प्राप्त करने में साल भर लग सकता है। मगर शेयर बाजार की यही खासियत है कि ये पैसा जल्दी बढ़ाता है। हालांकि शेयर बाजार जोखिम वाला निवेश ऑप्शन है।
एनटीपीसी
एनटीपीसी का शेयर आज 3.83 फीसदी की मजबूती के साथ 112.60 रु पर बंद हुआ। इस कंपनी के शेयर के लिए 120 रु तक का टार्गेट है। यानी यहां से भी कम से कम 6.16 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। एनटीपीसी एक सरकारी कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 1,09,184.46 करोड़ रु है। ये बिजली उद्योग की एक दिग्गज कंपनी है।
5 दिन में 74 फीसदी तक रिटर्न
पिछले कारोबारी सप्ताह के 5 दिनों में कुछ शेयर ऐसे रहे जिन्होंने 74 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया। हिंदुस्तान कॉपर ने पिछले सप्ताह में निवेशकों को मोटा मुनाफा कराया। सप्ताह के दौरान कंपनी का शेयर 85.90 रु से 149.80 रु पर पहुंचा। निवेशकों को इस शेयर से 74.39 फीसदी का रिटर्न हासिल हुआ। बीते शुक्रवार को ये शेयर 6.39 फीसदी की कमजोरी के साथ 149.80 रु पर बंद हुआ।
40 फीसदी से अधिक मुनाफा
इसी तरह वासवानी इंडस्ट्रीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया। इस कंपनी का शेयर 7.65 रु से 10.93 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर ने 42.88 फीसदी का रिटर्न दिया। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 10.93 रु पर बंद हुआ। भाग्यनगर इंडिया ने भी रिटर्न देने के मामले में काफी लंबी छलांग लगाई। शेयर ने पिछले सप्ताह 41.25 फीसदी का मुनाफा कराया। कंपनी का शेयर 32.85 रु से 46.40 रु तक चढ़ गया। बिनी भी काफी तेजी से चढ़ने वाला शेयर रहा। कंपनी का शेयर 88.15 रु से 124 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 40.67 फीसदी का रिटर्न मिला।
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications