नई दिल्ली, जून 5। टैक्स राजस्व के मामले में केंद्र सरकार के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल मई 2021 में सकल माल और सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन एक बार फिर से 1 लाख करोड़ रु से अधिक रहा। पिछले महीने जीएसटी कलेक्शन 1,02,709 करोड़ रुपये रहा। ये लगातार आठवां महीना रहा, जिसमें जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रु से अधिक रहा हो। हालांकि, महीने-दर-महीने आधार पर अप्रैल 2021 में दर्ज किए गए 1.41 लाख करोड़ रु के रिकॉर्ड उच्च स्तर से मई में जीएसटी कलेक्शन में गिरावट आई।

क्यों घटा जीएसटी कलेक्शन
मई में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच विभिन्न राज्यों में लगाए गए लॉकडाउन प्रतिबंधों के कारण जीएसटी कलेक्शन में गिरावट आई। वित्त मंत्रालय की तरफ से दिए गए एक बयान में कुल जीएसटी कलेक्शन में से एकीकृत माल और सेवा कर (आईजीएसटी) की मद में 53,199 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर कलेक्ट किए गए 26,002 करोड़ रुपये सहित) और 9265 करोड़ रु का सेस रहा वस्तुओं के आयात पर कलेक्ट किए गए 868 करोड़ रुपये सहित)। इसके अलावा महीने के दौरान सरकार ने रेगुलर निपटान के रूप में आईजीएसटी से सीजीएसटी को 15,014 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 11,653 करोड़ रुपये का निपटान किया गया।
पिछले साल से कितना बढ़ा
अप्रैल के मुकाबले मई में जीएसटी कलेक्शन घटा है। मगर अप्रैल 2020 के मुकाबले इसमें 65 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। केंद्र सरकार द्वारा ने अप्रैल 2021 में 1,41,384 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हासिल किया था। इसमें से सीजीएसटी की मद में 27,837 करोड़ रुपये, एसजीएसटी की मद में 35,621 करोड़ रुपये और आईजीएसटी की मद में 68,481 करोड़ रुपये कलेक्ट हुए थे। आईजीएसटी के 68,481 करोड़ रुपये में से 29,599 करोड़ रुपये आयातित वस्तुओं से कलेक्ट हुए थे। सरकार ने 9,445 करोड़ रुपये सेस यानी उपकर भी कलेक्ट किया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications