नई दिल्ली। जीएसटी कलेक्शन अक्टूबर महीने में गिरकर 95,380 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल अक्टूबर में जीएसटी टैक्स कलेक्शन 1,00,710 करोड़ रुपये रहा था। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। अक्टूबर त्योहारी महीना था, जिसमें बिक्री काफी बढ़ी है। ऐसे में जीएसटी कलेक्शन मोदी सरकार के लिए एक झटके के समान है। यह लगातार तीसरा महीना है जब कि जीएसटी की वसूली एक लाख करोड़ रुपये से नीचे है। सितंबर में जीएसटी संग्रह 91,916 करोड़ रुपये था।

ये है जीएसटी वसूली का ब्रेकअप
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि अक्टूबर 2019 में कुल जीएसटी संग्रह 95,380 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) 17,582 करोड़ रुपये, राज्य जीएएसटी (एसजीएसटी) 23,674 करोड़ रुपये, समन्वित जीएसटी (आईजीएसटी) 46,517 करोड़ रुपये (इसमें 21,446 करोड़ रुपये आयातित माल से प्राप्त हुए) और उपकर का हिस्सा 7,607 करोड़ रुपये (774 करोड़ रुपये आयात पर) रहा। बयान में कहा गया है कि सितंबर महीने के लिए 30 अक्टूबर तक कुल 73.83 लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न (स्व आकलन वाले रिटर्न का संक्षिप्त विवरण) दाखिल दाखिल किए गए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications