सरकार के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अर्थव्यवस्था का तेजी से पटरी पर लौटने के संकेत मिलने लगे हैं। माल एवं सेवा (जीएसटी) कर राजस्व संग्रह के मामले में अप्रैल, 2021 में एक नया रिकॉर्ड बना है।
नई दिल्ली, मई 1। सरकार के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अर्थव्यवस्था का तेजी से पटरी पर लौटने के संकेत मिलने लगे हैं। माल एवं सेवा (जीएसटी) कर राजस्व संग्रह के मामले में अप्रैल, 2021 में एक नया रिकॉर्ड बना है। अप्रैल 2021 के महीने में सकल जीएसटी रेव्न्यू रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर है। पिछले सात माह से जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो रहा है। कोरोना काल में मंद हुई आर्थिक गतिविधियां तेजी से चलने लगी है। रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन ने साफ संदेश दे दिया है कि देश की अर्थव्यवस्था ना सिर्फ पटरी पर लौटने लगी है बल्कि दौड़ने को तैयार है। नतीजतन अप्रैल माह में भी जीएसटी कलेक्शन रिकॉर्ड 1 लाख 41 हजार 384 करोड़ रुपये हुआ।

1,41,384 करोड़ रुपये सीजीएसटी कलेक्शन
केंद्र सरकार द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2021 में 1,41,384 करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्शन में से सीजीएसटी 27,837 करोड़ रुपये,एसजीएसटी 35,621 करोड़ रुपये और आईजीएसटी 68,481 करोड़ रुपये संग्रह किया गया। 68,481 करोड़ रुपये आईजीएसटी में से 29,599 करोड़ रुपये आयातित वस्तुओं से कलेक्ट किया गया। वहीं सरकार ने 9,445 करोड़ रुपये सेस यानी उपकर भी कलेक्ट किया गया है। जिसमें से 935 करोड़ रुपये आयातित वस्तुओं से उपकर संग्रह किया गया।
मार्च 2021 के मुकाबले 14 फीसदी अधिक जीएसटी कलेक्शन किया गया
वित्त वर्ष 2020-21 के शुरूआती 7 महिनों में जीएसटी कलेक्शन काफी कम हुआ था। मार्च 2021 के मुकाबले अप्रैल 2021 में जीएसटी रेवेन्यू में 14 फीसदी का ग्रोथ दर्ज किया गया। सरकार ने आईजीएसटी से 22,756 करोड़ रुपये एसजीएसटी और 29,185 करोड़ रुपये सीजीएसटी में सेटल किया गया। इसके अलावा सरकार ने आईजीएसटी एड हॉक सेटलमेंट भी 57,022 करोड़ रुपये का किया जबकि एसजीएसटी 58,377 करोड़ रुपये रहा।
माह साल 2020 (करोड़ रुपये में) साल 2021
- जनवरी 1,10,818 1,19,875
- फरवरी 1,05,361 1,13,143
- मार्च 97,590 1,23,902
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications